फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   satna News ›   Satta Ka Sangram: Unemployment big issue in Satna youth says development slow in district

Satta Ka Sangram: सतना में बेरोजगारी बड़ा मुद्दा, युवा बोले- मेडिकल कॉलेज की सुविधा मिली, पर विकास की गति धीमी

Sun, 14 Apr 2024 04:26 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 14 Apr 2024 04:26 PM IST
सार

Satta Ka Sangram: अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज सतना में है। दोपहर में युवाओं से चर्चा कर उनके मुद्दे जाने गए। इससे पहले सुबह लोगों के साथ चाय पर चर्चा की गई। जानिए, क्या बोले लोग?

विज्ञापन
Satta Ka Sangram: Unemployment big issue in Satna youth says development slow in district
सतना में युवाओं से चर्चा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Satta Ka Sangram: अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' भोपाल से चलकर सतना पहुंच गया है। आज सतना लोकसभा क्षेत्र में सत्ता का संग्राम जारी। भाजपा ने यहां सांसद गणेश सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। इससे पहले 2023 के विधानसभा चुनाव में गणेश को हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, वे इस सीट से लगातार चार बार से सांसद हैं। वहीं, कांग्रेस के टिकट पर विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा चुनाव लड़ रहे हैं, इन्होंने विस चुनाव गणेश सिंह शिकस्त दी थी। ऐसे में इस सीट पर मुकाबला कांटे का हो गया है। अब पढ़िए, कांग्रेस भाजपा प्रत्याशियों और चुनावी मुद्दे पर क्या बोले युवा...?

विज्ञापन


विज्ञापन


युवा मतदाता केपी ने कहा कि देश भर में महंगाई और बेरोजगारी बड़ा मुद्दा है। चुनाव जीतने के लिए पार्टियां मंदिर, मस्जिद और धर्म की बातें करती हैं, लेकिन जिन जरूरी मुद्दों पर काम होना चाहिए, उन पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सतना में स्मार्ट सिटी को लेकर हो रहे काम पर केपी यादव ने कहा कि सड़क खोदी जा रही है और बनाई जा रही है। पूरे शहर में धूल ही धूल हो गई है, काम कुछ नहीं हुआ। यहां रोजगार के साधन नहीं है, युवा दर दर भटक रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुभम ने कहा कि यहां रोजगार सबसे बड़ी समस्या है। युवा पार्ट टाइम काम कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। नौकरी के लिए लोगों को घर से बाहर जाना पड़ता है।                    


निहाल ने कहा कि अन्य शहरों की अपेक्षा सतना में विकास नहीं हुआ है। पढ़ाई के लिए बेहतर ऑप्शन नहीं हैं। इसके लिए हमें पढ़ाई के लिए भी बाहर जाना पड़ता है। 

अनूप गुप्ता ने कहा कि सतना में काम हो रहे हैं, लेकिन रफ्तार काफी कम है। यहां पहले मेडिकल कॉलेज नहीं था, लेकिन पीएम मोदी ने इसकी सुविधा दी है। सबसे ज्यादा जरूरी है कि यहां हमारे लिए रोजगार की व्यवस्था नहीं है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed