{"_id":"65f72ea7ab57bbfdb40a8a7c","slug":"satna-news-bodies-of-a-young-man-and-a-girl-were-found-in-mutilated-condition-near-majhgawan-station-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satna News: मझगवां स्टेशन के पास युवक-युवती के शव क्षत-विक्षत हालत में मिले, पुलिस मामले की जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satna News: मझगवां स्टेशन के पास युवक-युवती के शव क्षत-विक्षत हालत में मिले, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Sun, 17 Mar 2024 11:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 17 Mar 2024 11:26 PM IST
सार
Satna Hindi News: सतना में रेल मार्ग पर युवक और युवती के शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिले हैं। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सतना-मानिकपुर रेल मार्ग पर मझगवां स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक-युवती का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने घटना के बारे में पता लगाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। आशंका जताई जा रही है कि मामला प्रेम प्रसंग का हो सकता है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मझगवां रेलवे स्टेशन से लगभग एक किलोमीटर के फासले पर रेलवे के माइल स्टोन 1221/6 के पास रविवार की दोपहर एक युवक-युवती के शव पड़े पाए गए। दोनों शव रेल की पटरियों के बीच स्लीपर के पास पड़े थे। युवक का एक पैर कट कर अलग हो गया था और दूर पड़ा हुआ था। दोनों के चेहरे बुरी तरह कुचल गए थे। युवती के शरीर पर काले रंग का लोवर और लाल टॉप था, जबकि युवक के शरीर पर ग्रे कलर की जीन्स पैंट और लाइट कलर की शर्ट थी।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर दो शव पड़े होने की सूचना मिलते ही मझगवां थाना प्रभारी आदित्य धुर्वे सुबह साढ़े 10 बजे मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। शव दोपहर डेढ़ बजे के बाद ही पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मृत युवक की शिनाख्त मनीष सिंह पिता कौशल सिंह (25) निवासी कजरा थाना धारकुंडी के रूप में हुई। जबकि मृतका सिंहपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। दोनों की मौत आत्महत्या है या किसी ने उनकी हत्या की, इसे लेकर फिलहाल कोई कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है।
