फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   satna News ›   MP News: Tractor-trolley filled with people going to Chitrakoot for Mundan overturned two killed and 35 injure

MP News: मुंडन करने चित्रकूट जा रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, दो की मौत और 35 घायल

Wed, 17 Jul 2024 02:48 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 17 Jul 2024 02:48 PM IST
सार

सतना-चित्रकूट स्टेट हाईवे पर बगदरा घाटी में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक बुजुर्ग महिला समेत 2 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 35 लोग घायल हो गए। सात गंभीर घायलों को सतना रेफर किया गया है।

विज्ञापन
MP News: Tractor-trolley filled with people going to Chitrakoot for Mundan overturned two killed and 35 injure
हादसे में सड़क किनारे पड़े घायल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के सतना जिले में बच्चे का मुंडन संस्कार करने जा रहे एक परिवार के लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर चित्रकूट स्टेट हाईवे के बगदरा घाटी में पलट गई। ट्रॉली में सवार 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 35 लोग जख्मी हो गए। घायलों को सद्गुरु सेवा संघ अस्पताल और मझगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार सतना-चित्रकूट स्टेट हाईवे पर बगदरा घाटी में बुधवार की दोपहर एक ट्रैक्टर ट्राली पलट जाने से महिला समेत 2 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मझगवां से 7 गंभीर घायलों को सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जाता है कि ट्रैक्टर ट्राली में सवार लोग सभापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़खेरा और मचखड़ा के रहने वाले हैं। सभी चित्रकूट में बच्चे का मुंडन कराने जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed