MP News: मैहर पुलिस ने जुआ फड़ में दी दबिश, 10 जुआरियों को पकड़ा, कब्जे से नकदी व मोबाइल जब्त
MP News: सीएसपी मैहर राजीव पाठक ने बताया कि राजनगर स्थित केजेएस सीमेंट प्लांट के समीप पुलिया के पास चल रहे जुआ फड़ पर दबिश देकर शातिर जुआरी अतुल जैन समेत 10 जुआरियों को पकड़ा है।
विस्तार
पन्ना जिले के देवेंद्रनगर का रहने वाला अतुल जैन फिलहाल सतना शहर से सटी पेप्टेक सिटी में रहता है। उसके खिलाफ पन्ना के देवेंद्रनगर थाना में अलग अलग 23 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसी तरह आरोपी आरोपी राजन बागरी के विरुद्ध थाना सिंहपुर में 4 अपराध एवं नारायण चौधरी, संदीप मिश्रा, अंजू गर्ग के विरुद्ध थाना नागौद में एक-एक अपराध पंजीबद्ध है। पुलिस ने बताया कि जुआरियों के कब्जे से 84 हजार रुपए की नकदी, 11 मोबाइल और कार नंबर MP19CC 8108 , बाइक नंबर MP19 ZE 1436 भी जब्त की गई है।
इनकी हुई गिरफ्तार
पकड़े गए जुआरियों में शेख अनवर पिता शेख मुनीर (28) निवासी विजयराघवगढ़ थाना विजयराघवगढ़ जिला कटनी,जयन वाधवानी पिता परमानन्द (34) निवासी झूलेलाल मंदिर के पास थाना सिटी कोतवाली जिला सतना,लवकेश जैन पिता महेश जैन (33) निवासी दक्षिण चौहान नगर पतेरी थाना सिविल लाइन जिला सतना, अतुल जैन पिता कैलाशचन्द्र जैन (39) निवासी पेप्टेक सिटी सोहावल मोड़ थाना सिविल लाइन जिला सतना,नारायण चौधरी पिता स्व. रामप्रसाद चौधरी (48) निवासी मंगलनगर थाना रंगनाथ जिला कटनी, संदीप मिश्रा पिता सुदेश मिश्रा (45) निवासी पुरानी बस्ती थाना कोतवाली जिला कटनी, मंगल सिंह पिता स्व. प्रीतमलाल (36) निवासी रघुनाथगंज थाना कोतवाली जिला कटनी,अंजू गर्ग पिता रामाधार गर्ग (41) निवासी पुरानी बस्ती शेर चौक थाना कोतवाली जिला कटनी,राजेश पाण्डेय पिता रघुवंश पाण्डेय (41) निवासी बड़गइया रोड मैहर थाना मैहर जिला मैहर, साजन बागरी पिता बेटानीलाल बागरी (25) निवासी धौरहरा थाना सिंहपुर जिला सतना शामिल हैं।
