{"_id":"63bd9142088bd528761302d6","slug":"satna-threat-to-electricity-department-employee-in-satna-government-residence-was-evacuated-from-asi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satna: डीई को धमकी, कहा- पैसा दो नहीं तो बचोगे नहीं, कब्जा जमाए बैठे ASI से सरकारी आवास खाली करवाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satna: डीई को धमकी, कहा- पैसा दो नहीं तो बचोगे नहीं, कब्जा जमाए बैठे ASI से सरकारी आवास खाली करवाया गया
Tue, 10 Jan 2023 09:54 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 10 Jan 2023 09:54 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के सतना जिले में बिजली विभाग के डीई को जान से मारने की धमकी मिली है। इस संबंध में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। वहीं, सतना पुलिस लाइन से ASI द्वारा कब्जा जमाए बैठे सरकारी आवास को खाली करवाया गया है।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह चौहान, एसपी सतना, ASI का सरकारी आवास खाली करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सतना बिजली विभाग के डीई को जान से मारने की धमकी और लगातार प्रताड़ित करने के आरोप पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इसमें आफताब राइन को आरोपी बनाया गया है। आरोपी के खिलाफ मामले से संबंधित धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के खिलाफ पहले भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन
सतना बिजली विभाग के कार्यपालन अभियंता (डीई) अमित केवट द्वारा सतना सिटी कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है, जिसमें अमित केवट को जान से मारने की धमकी और लगातार मोबाइल पर धमकी भरे मैसेज, मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। दरअसल, दिसंबर महीने में आरोपी आफताब राइन की गोमती पर बिजली विभाग ने दिसंबर महीने में एक कार्रवाई की थी, जिसमें अवैध रूप से बिजली का कनेक्शन किया गया था। विभाग की ओर से 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था। इस कार्रवाई को रोकने के लिए आरोपी लगातार डीई पर दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान वह विभागीय कार्यालय में घुसकर भी अमित केवट को जान से मारने की धमकी देता था और लगातार व्हाट्सएप के माध्यम से भी मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। लिहाजा, अमित केवट की तरफ से कोतवाली थाने में आफताब राइन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शिकायत पर मामले से संबंधित धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।
विज्ञापन
ASI से सरकारी आवास खाली करवाया...
सतना पुलिस ने पुलिस लाइन के सरकारी आवासों को खाली कराने की कार्रवाई की है, जिसमें पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस बल की मदद से आवासों को खाली कराने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, मंगलवार को सतना पुलिस लाइन स्थित एक आवास को खाली कराया गया, जिसमें एएसआई रामेंद्र सिंह जिनका साल 2021 में रायपुर कर्चुलियान रीवा ट्रांसफर हो गया था। बावजूद इसके पिछले दो साल से अवैध रूप से सरकारी आवास पर उनके परिवार कब्जा था।
विभाग की ओर से छह बार उन्हें नोटिस दी गई, जिसमें मकान खाली कराने के लिए कहा गया। लेकिन एएसआई ने कब्जा नहीं छोड़ा। लिहाजा, पुलिस बल के साथ मकान को खाली कराने की कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऐसे 20 आवास हैं, जिनमें पुलिस विभाग के उन अधिकारी कर्मचारियों का कब्जा है, जिनका ट्रांसफर सतना जिले से दूसरे जिले में हो चुका है। उन सभी को पूर्व में ही नोटिस जारी कर दी गई है। जल्द ही उन मकानों को भी खाली कराने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, खाली हुए मकानों को अन्य पुलिस कर्मियों को अलॉट किए जाएंगे, जो वर्तमान में सतना में पदस्थ हैं।
