फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna News Vikalp Singh in Top-20 Influential Personality List 2024

MP News: टॉप-20 इंफ्लुएंशियल पर्सनालिटी लिस्ट में सतना के विकल्प सिंह को जगह, सामाजिक क्षेत्र में कर रहे काम

Sat, 10 Feb 2024 10:44 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 10 Feb 2024 10:44 AM IST
सार

20 प्रभावशाली व्यक्तित्वों की सूची में विकल्प सिंह को आठवें स्थान पर रखा गया है। विकल्प सिंह सतना सांसद गणेश सिंह के बेटे हैं। वे वकालत के साथ सामाजिक जागरूकता और युवाओं के प्रोत्साहन के लिए काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
Satna News Vikalp Singh in Top-20 Influential Personality List 2024
विकल्प सिंह को आठवां स्थान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की टॉप 20 इनफ्लुएंशियल पर्सनालिटी 2024 की सूची में सतना जिले के विकल्प सिंह ने भी जगह बनाई है। विकल्प सतना सांसद गणेश सिंह के बेटे हैं। इस सूची में उन्हें आठवां स्थान मिला है। सूची में बिजनेस टाइकून से लेकर आध्यात्मिक मार्गदर्शकों तक सभी का नाम शामिल है। जिनके पास अपनी एक अनूठी कहानी है, जो अपनी उपलब्धियों और समर्पण से जनता को प्रेरित करती है। यह सूची हिंदुस्तान हेराल्ड ने जारी की है।

विज्ञापन


इस उपलब्धि पर विकल्प सिंह ने कहा कि यह सिर्फ मेरा नहीं, उन सामाजिक उत्तरदायित्वों का भी सम्मान है जिनके जरिए मैं समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन का प्रयास कर रहा हूं। सूची में शामिल करने के लिए मैं विनम्रता से इसे स्वीकार करता हूं।
विज्ञापन


सूची में मिला आठवां स्थान
20 प्रभावशाली व्यक्तित्वों की सूची में विकल्प सिंह को आठवें स्थान पर रखा गया है। विकल्प सिंह मध्य प्रदेश के एक युवा वकील, सामाजिक कार्यकर्ता और यूथ क्लब के संस्थापक सदस्य हैं, जो कल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी के लिए जागरूकता फैला रहे हैं। क्रिकेट के प्रति उनका जुनून उनकी प्रेरणादायक यात्रा में एक और आयाम जोड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed