फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna Accident News High-speed Dumper Hit Standing Truck, Driver Who Checking Tires Died Painfully On The Spot

Satna News: तेज रफ्तार डंपर ने ट्रक को मारी टक्कर, पहिया सुधार रहे चालक की मौके पर दर्दनाक मौत

Thu, 13 Jul 2023 11:16 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 13 Jul 2023 11:16 AM IST
सार

Satna Road Accident News: सतना के कर्वी राजापुर हाईवे पर एक तेज रफ्तार डंपर ने सड़क पर खड़े ट्रक को टक्कर मार दी, हादसे में ट्रक का पहिया चेक कर रहे चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
Satna Accident News High-speed Dumper Hit Standing Truck, Driver Who Checking Tires Died Painfully On The Spot
तेज रफ्तार डंपर ने ट्रक को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ी क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा में ट्रक चालक की मौत हो गई। खड़े ट्रक में पीछे से एक तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी, जिससे पहिया चेक कर रहे ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से भाग निकला। वहीं, कर्वी-राजापुर हाईवे पर हादसे के बाद करीब दो घंटे जाम लगा रहा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा गुरुवार सुबह करीब पांच बजे हुआ। जनपद कौशांबी थाना संदीपन घाट के कयामुद्दीनपुर निवासी 50 वर्षीय कमलेश पटेल बुधवार की रात ट्रक लेकर गिट्टी लेने भरतकूप आया था। गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे वह गिट्टी लादकर कौशांबी जा रहा था। जैसे ही कर्वी-राजापुर हाईवे में पहाड़ी पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो ट्रक का टायर पंचर हो गया। कमलेश ट्रक खड़ा कर पहिया चेक करने लगा। उसी समय कर्वी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें डंपर के बाएं साइड के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


जबकि पहिया चेक कर रहे चालक कमलेश की ट्रक की ठोकर लगने से मौके पर मौत हो गई। डंपर चालक मौके से भाग निकला। पहाड़ी थाना प्रभारी नागेंद्र कुमार नागर फोर्स के साथ पहुंचे, लेकिन तब तक हाईवे पर जाम लग चुका था। क्षतिग्रस्त डंपर और ट्रक से हाईवे ब्लाक हो गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों ट्रकों को साइड से करवाने पर ट्रैफिक व्यवस्था चालू हो गई थी। यह हाईवे ज्यादा चौड़ा नहीं है। इसलिए कोई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है तो जाम की स्थित बन जाती है। दुर्घटना के बाद बीच सड़क पर डंपर को चालक छोड़कर भाग गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed