{"_id":"650c26daffd415568001eadb","slug":"satna-news-ganja-worth-rs-4-lakh-being-carried-in-a-luxury-car-seized-three-smugglers-arrested-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satna News: लग्जरी कार में ले जा रहे चार लाख रुपये कीमत का गांजा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satna News: लग्जरी कार में ले जा रहे चार लाख रुपये कीमत का गांजा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार
Thu, 21 Sep 2023 04:50 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 21 Sep 2023 04:50 PM IST
सार
सतना जिले में नादन थाना पुलिस ने गांजी तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार में गांजे की खेप को पकड़ा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सतना पुलिस ने बुधवार देर रात घेराबंदी कर ओडिशा से रीवा की ओर जा रही लग्जरी कार से गांजे की खेप को पकड़ लिया। मामले में रीवा का कुख्यात गांजा तस्कर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से चार लाख रुपये का गांजा जब्त किया गया है। गांजे की यह खेप लग्जरी कार में छिपाकर लाई जा रही थी।
विज्ञापन
एसडीओपी मैहर राजीव पाठक ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि इनोवा कार में गांजे की खेप जबलपुर, कटनी और मैहर के रास्ते रीवा की ओर ले जाई जा रही है। उन्होंने बताया कि एक कार आगे चल रही थी, जबकि दूसरी कार में गांजा सहित तस्कर बैठे हुए थे। उसके बाद पुलिस ने दोनों वाहनों की घेराबंदी की। इसमें तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि पीछे चल रही इनोवा कार से तकरीबन 38 किलो गांजा जब्त किया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में रीवा के कुख्यात गांजा तस्कर गढ़ निवासी विजय गुप्ता सहित उसके साथी जबलपुर निवासी अभिषेक दुबे और अंशु को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए गांजा तस्करों ने बताया कि गांजे कि यह खेप वे ओडिशा से रीवा ले जा रहे थे। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
