फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   satna-neighbor-assault-over-pet-dog Crime News police Case

एमपी: सतना में कुत्तों को बांधने की बात पर बवाल, पड़ोसी ने साथियों संग सरेराह लाठी-डंडों से पीटा; मामला दर्ज

Thu, 10 Sep 2026 05:37 PM IST
सतना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला सतना Published by: सतना ब्यूरो Updated Thu, 10 Sep 2026 05:37 PM IST
सार

सतना में पालतू कुत्तों को खुला छोड़ने का विरोध करने पर एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। जेपी पुरम कॉलोनी निवासी शैलेंद्र पांडेय को पड़ोसी अनुज पांडेय और उसके साथियों ने सरेराह पीटा। मामला दर्ज करने के बाद अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
satna-neighbor-assault-over-pet-dog Crime News police Case
कुत्तों को बांधने की बात पर मच गई रार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतना शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत महदेवा रोड स्थित जेपी विद्यापीठ के पास पालतू कुत्तों को खुला छोड़ने का विरोध करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। जेपी पुरम कॉलोनी निवासी शैलेंद्र पांडेय (43 वर्ष) को पड़ोसी से कुत्ते बांधने की बात कहना इतना नागवार गुजरा कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिनदहाड़े सरेराह उसे लाठी-डंडों से पीट डाला। विवाद से जुड़ी तस्वीरों में आरोपियों की दबंगई साफ नजर आ रही है।

विज्ञापन

कुत्तों के आतंक से परेशान था मोहल्ला
पीड़ित शैलेंद्र पांडेय ने थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि उनके घर के पास रहने वाले अनुज पांडेय ने तीन पालतू कुत्ते पाल रखे हैं, जिन्हें वह अक्सर खुला छोड़ देता था। ये कुत्ते रास्ते से आने-जाने वाले राहगीरों और स्थानीय लोगों को दौड़ाते थे, जिससे कॉलोनी में लगातार दहशत और परेशानी का माहौल था।

विज्ञापन


इसी बात से तंग आकर फरियादी ने सात सितंबर को आरोपी अनुज पांडेय से अपने कुत्ते बांधकर रखने को कहा। यह बात उसे नागवार गुजरी और आरोपी रंजिश मान बैठा। इसके बाद उसने अपने गुर्गों के साथ मिलकर शैलेंद्र से विवाद शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरेराह लाठी-डंडों से जानलेवा हमला
पुरानी रंजिश के चलते 9 सितंबर को दोपहर करीब 3 बजे जब शैलेंद्र पांडेय अपनी स्कूटी से घर से काम के लिए निकल रहा था, तभी जेपी विद्यापीठ के आगे पहुंचने पर आरोपी अनुज पांडेय लाठी-डंडों से लैस अपने अन्य साथियों के साथ शैलेंद्र का इंतजार कर रहा था। आरोपियों ने उसे रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और हाथ-मुक्कों से ताबड़तोड़ मारपीट शुरू कर दी। जैसे-तैसे स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर पीड़ित की जान बचाई। इसके बावजूद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इस बर्बर मारपीट में पीड़ित के पूरे शरीर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं।


ये भी पढ़ें- खड़े हनुमान जी: प्राचीन इंजीनियरिंग है या चमत्कार? विशेषज्ञ बोले- स्केनिंग रिपोर्ट बिना प्रतिमा को छूना खतरनाक

जानें गाइडलाइन और पालतू जानवरों की जिम्मेदारी
इस तरह की घटनाएं समाज में पालतू पशुओं के मालिकों की लापरवाही और बढ़ती आक्रामकता को उजागर करती हैं। सुप्रीम कोर्ट और पशु कल्याण बोर्ड की गाइडलाइंस के मुताबिक, पालतू कुत्तों को खुले में छोड़ना या सार्वजनिक जगहों पर दूसरों के लिए खतरा पैदा करना कानूनी रूप से गलत है। पेट ओनर्स (पालतू पशु मालिकों) की यह नैतिक और कानूनी जिम्मेदारी है कि वे अपने जानवरों को नियंत्रित रखें, ताकि आम नागरिकों की सुरक्षा और शांति बनी रहे।

 कोतवाली थाना में मामला दर्ज
घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है, जहां पुलिस ने जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपियों के खिलाफ मारपीट की विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed