{"_id":"63d61d4b66782774a245ef50","slug":"satna-due-to-election-enmity-in-mohania-an-old-man-was-murder-by-hitting-him-with-an-axe-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satna: मोहनिया में चुनावी रंजिश के चलते कुल्हाड़ी से वार कर बुजुर्ग की हत्या, बेटे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satna: मोहनिया में चुनावी रंजिश के चलते कुल्हाड़ी से वार कर बुजुर्ग की हत्या, बेटे की हालत गंभीर
Sun, 29 Jan 2023 12:46 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 29 Jan 2023 12:46 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में सतना जिले से हत्या का मामला सामने आया है। यहां पर चुनावी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। वहीं, उसके बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
बाप की मौत, बेटे की हालत गंभीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सतना जिले में पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर एक बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या कर दी गई। जबकि उसके बेटे की हालत गंभीर है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कोटर थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनिया में पंचायत चुनाव के नतीजों को लेकर उपजे विवाद ने एक जिंदगी निगल ली। मोहनिया निवासी नेमका मिश्रा पिता रामलखन मिश्रा 59 साल निवासी मोहनिया की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उसके बेटे हेमंत मिश्रा 26 साल पर भी कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया। हेमंत की हालत गंभीर है और उसका इलाज जिला अस्पताल सतना में चल रहा है।
विज्ञापन
घायल हेमंत ने बताया, शनिवार शाम वह अपने पिता नेमका मिश्रा के साथ घर के पास ही स्थित खेत में काम कर रहा था। तभी लगभग साढ़े छह बजे पूर्व सरपंच अनिल परौहा अपने साथियों रमाकांत द्विवेदी, संतोष और प्रवीण के साथ वहां आ पहुंचा। अनिल सहित अन्य ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसमे उसके पिता की मौत हो गई।
विज्ञापन
घायल हेमंत ने बताया, पिछले महीने हुए पंचायत चुनाव में पूर्व सरपंच अनिल परौहा एक बार फिर मैदान में था। लेकिन इस बार वह हार गया। वह संदेह व्यक्त करता था कि उसकी चुनावी हार का बड़ा कारण वे लोग थे। लिहाजा वह अक्सर गाली-गलौज कर धमकाता रहता था। मौका पाकर उसने अपने साथियों समेत हमला कर दिया। पिता-पुत्र को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था। जहां इलाज के दौरान नेमत मिश्रा ने दम तोड़ दिया, जबकि हेमंत का इलाज चल रहा है।
उधर, इस घटना के बाद मोहनिया गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने एहतियाती तौर पर गांव में निगरानी शुरू कर दी है। घायल हेमंत के बयान के आधार पर पुलिस घटना और आरोपों की जांच कर रही है।
