फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Samiksha of Tikamgarh prepared Ayurvedic decoction after 6 years of research eliminate heart blockage

MP News: छात्रा ने 6 साल रिसर्च कर बनाया आयुर्वेदिक काढ़ा, दावा- 15 दिन में खत्म करेगा हार्ट के ब्लॉकेज

Wed, 13 Mar 2024 02:26 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 13 Mar 2024 02:26 PM IST
सार

टीकमगढ़ शहर में रहने वाली समीक्षा ने अपने दादा द्वारा लिखे गए हस्तलिखित आयुर्वेद के ग्रंथों पर 6 साल रिसर्च करने के बाद एक काढ़ा तैयार किया है, जो हार्ट ब्लॉकेज वाले मरीज को 15 दिन में तीन बार पिलाया जाता है। इससे ब्लॉकेज खुल जाते हैं।

विज्ञापन
Samiksha of Tikamgarh prepared Ayurvedic decoction after 6 years of research eliminate heart blockage
छात्रा द्वारा तैयार किया गया काढ़ा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ जिले की छात्रा का दावा है कि उसके बनाए काढ़े के तीन डोज में हार्ट के ब्लॉकेज खुल जाएंगे। यह दावा किया है शहर की एक छात्रा ने जिसने अपने 6 साल रिसर्च के बाद एक ऐसा आयुर्वेदिक काढ़ा बनाया है जो 15 दिन के तीन खुराक में हार्ट के ब्लॉक खोल देगा। छात्रा का कहना है कि उसने  हार्ट के मरीजों पर इसका प्रयोग किया है जिसके परिणाम पॉजिटिव आए हैं।

विज्ञापन


टीकमगढ़ शहर की गणेशपुरम कॉलोनी में रहने वाली समीक्षा सोनी बीएससी कर चुकी हैं। समीक्षा का परिवार पीढ़ी दर पीढ़ी आयुर्वेद दवाई का कारोबार करता आ रहा है। उनके दादा राज बैध प्रगीलाल सोनी थे, जिनके हस्तलिखित आयुर्वेद के ग्रंथों पर 6 साल रिसर्च करने के बाद समीक्षा ने काढ़ा तैयार किया है, जो हार्ट ब्लॉकेज वाले मरीज को 15 दिन में तीन बार पिलाया जाता है। इससे ब्लॉकेज खुल जाते हैं।
विज्ञापन


समीक्षा ने बताया कि उसके दादा राजबेध थे। उनकी लिखित आयुर्वेद किताबों पर रिसर्च कर हर्बल काढ़ा बनाया है। इसमें किसी भी तरह की एलोपैथी का इस्तेमाल नहीं किया गया है। जड़ी बूटियों से तैयार किए गए इस काढ़े की एक खुराक को हर 5 दिन बाद पीना है, जिससे 15 दिन में पूरे ब्लॉकेज खुल जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में तीन करोड़ से अधिक है हार्ट के मरीज 
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत में वर्तमान में 3 करोड़ से अधिक हार्ट के मरीज हैं, जो एलोपैथी पर जीवित हैं। छात्रा समीक्षा का कहना है कि हार्ट ब्लॉकेज  से लोगों को छुटकरा दिलाने के लिए उसने लगातार अध्ययन किया और दिन-रात मेहनत की है। कई रसायन को गलाने के लिए उसे 7-7 दिन तक जागना पड़ा, तब जाकर रिसर्च के परिणाम सामने आए हैं।


टीकमगढ़ में शासकीय सेवा से रिटायर्ड हुए आयुर्वेद के चिकित्सक डॉ महेश बुखारीया कहते हैं कि आयुर्वेद में इस तरह के फार्मूला है जो किसी भी तरह के ब्लॉकेज को खत्म कर सकते हैं। अगर, छात्रा ने रिसर्च करके फार्मूले पर काढ़ा बनाया है तो निश्चित ही इससे ब्लॉकेज समाप्त हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed