कमलनाथ के बाद दिग्विजय का दावा- वापस लौटने को तैयार हैं 22 में से 13 विधायक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश में जारी सियासी संकट के बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा का दामन थामने वाले पूर्व कांग्रेसी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को बधाई दी है। हालांकि वह भाजपा नेताओं पर तंज कसना नहीं भूले।
दिग्विजय ने ट्वीट करते हुए कहा, 'ज्योतिरादित्य सिंधिया जी को भाजपा में शामिल होने पर बधाई। भाजपा के मप्र के नेताओं को भी मेरी हार्दिक बधाई।' इससे पहले दिग्विजय के साथ मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने दावा किया था कि बागी 22 विधायकों में से 13 विधायक पार्टी में वापस लौटने को तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मध्यप्रदेश सरकार को कोई खतरा नहीं है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया जी को भाजपा में शामिल होने पर बधाई। भाजपा के मप्र के नेताओं को भी मेरी हार्दिक बधाई।
— digvijaya singh (@digvijaya_28) March 11, 2020
वहीं, बंगलूरू से वापस लौटे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा है कि कमलनाथ सरकार को कोई खतरा नहीं है। सभी बागी विधायक भोपाल लौटने को तैयार हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा के कई विधायक भी हमारे संपर्क में हैं।
सज्जन सिंह वर्मा ने 19 विधायकों से मुलाकात के बाद कहा कि कोई सिंधिया जी के साथ जाने के लिए तैयार नहीं हैं। उनकी रगों में कांग्रेस का खून है। महाराज खुद बनने के लिए दूसरे लोगों की बलि चढ़ाएं ये कैसे संभव है ये वो विधायक समझ गए। हमें कोई डर नहीं है। भाजपा के सात से आठ विधायक हमारे संपर्क में हैं।
जानकारी के अनुसार, बंगलूरू में कांग्रेस के बागी विधायकों से डीके शिवकुमार बातचीत कर रहे हैं। हालांकि रिसॉर्ट के आसपास सुरक्षा सख्त होने के कारण किसी भी बाहरी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
Senior Madhya Pradesh Congress leader Sajjan Singh Verma on his meeting with 19 party MLAs who tendered their resignations: Nobody is ready to go with Scindia ji. They said they were misled and taken to Bengaluru, most of them said they are not ready to join BJP. #Bhopal pic.twitter.com/uU0mAJVQke
— ANI (@ANI) March 11, 2020
