फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Young man killed by attacking with sharp weapons late night in Sagar

Sagar News: देर रात धारदार हथियारों से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी फरार; पुलिस तलाश में जुटी

Sun, 01 Sep 2024 09:36 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sun, 01 Sep 2024 09:36 AM IST
सार

MP: सागर शहर के तिली क्षेत्र में धारदार हथियारों से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी गई। वारदात को रात्रि 11.30 बजे अंजाम दिया गया। इस पूरे मामले के बाद आरोपी फरार हैं, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

विज्ञापन
Young man killed by attacking with sharp weapons late night in Sagar
युवक की हत्या के बाद तनाव

विस्तार

सागर शहर के तिली क्षेत्र में धारदार हथियारों से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी गई। वारदात को रात्रि 11.30 बजे अंजाम दिया गया। इस पूरे मामले के बाद आरोपी युवक फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। शहर के गोपालगंज थाना क्षेत्र के तिली इलाके में शनिवार देर रात युवक की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। पुरानी रंजिश के चलते 3-4 हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रात 11.30 बजे शहर के तिली क्षेत्र निवासी ओम उर्फ ओमू चौरसिया (26) राजघाट चौराहा के पास खड़ा था, तभी तीन से चार हमलावर तलवार और अन्य धारदार हथियार लेकर आए और उस पर हमला कर दिया। यहां के लोगों ने बताया कि इस दौरान फायरिंग भी हुई। हमले में मृतक ओम को सिर हाथ पैर में गंभीर घाव होने पर उसके परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। तब परिजनों सहित अन्य लोगों ने अस्पताल के बाहर हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, इसके बाद देर रात सागर एसपी भी जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनों को समझाया तथा आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया तब जाकर हंगामा खत्म हुआ।
विज्ञापन


जानकारी मिली है कि मृतक का आरोपियों से पूर्व में कोई विवाद हुआ था। इसके बाद यह घटनाक्रम घटित हुआ है और आरोपी आस पास के रहने वाले हैं। देर रात तक पुलिस आरोपियों की तलाश करती रही। पुलिस ने पूरे प्रकरण में अज्ञात आरोपियों पर कानून की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया है। आज रविवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed