{"_id":"668963520205e7e7b60ef689","slug":"women-were-cheated-in-the-name-of-getting-loans-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar Crime: लोन दिलाने के नाम पर महिलाओं से धोखाधड़ी कर ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची पुलिस स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar Crime: लोन दिलाने के नाम पर महिलाओं से धोखाधड़ी कर ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची पुलिस स्टेशन
Sat, 06 Jul 2024 09:01 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 06 Jul 2024 09:01 PM IST
सार
Sagar Crime: सागर जिले के राहतगढ़ थाना इलाके में महिलाओं को लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जिसमें समूह की महिलाओं से करीब 32 हजार रूपये ठग लिए।
विज्ञापन
पीड़ित महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मामला थाना इलाके के बहादुरपुर गांव का है। जहां पर एक अज्ञात युवक गांव की महिलाओं को साठ-साठ हजार रुपये का लोन दिलाने के नाम पर बैंक आफ इंडिया शाखा राहतगढ़ लेकर आया। रजिस्ट्रेशन बीमा के नाम पर दस महिलाओं से बत्तीस बत्तीस सौ रूपये भी लिये। महिलाओं को बैंक में बैठाकर आई प्रूफ आधारकार्ड लेकर फोटो कॉपी कराने का बहाना बनाकर रफूचक्कर हो गया। महिलाओं ने अपने साथ हुई इस धोखाधड़ी का शिकायती आवेदन राहतगढ़ थाने में दिया है।
विज्ञापन
जिस पर पुलिस जांच करने की बात कर रही है। साथ ही महिलाओं ने कहा है कि युवक अपना नाम अजय दिवाकर निवासी सागर बताया था। साथ ही बताया था कि हमारी बैंक, बैंक आफ इंडिया से लिंक है और साठ साठ हजार रुपये का लोन दिलाने के रजिस्ट्रेशन बीमे के नाम पर बत्तीस बत्तीस सौ रूपये ले लिये। हम लोगों से आधार कार्ड आईडी प्रूफ ले लिये। बैंक में बैठाकर फोटो कॉपी कराने की कहकर गायब हो गया।
विज्ञापन
