फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News: Woman duped of Rs 75,000 in greed of bumper offer

Sagar News: टास्क पूरा करने पर पांच हजार देकर बंपर ऑफर में 75 हजार ले गए साइबर ठग, महिला ने पुलिस को दी शिकायत

Tue, 17 Sep 2024 02:41 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Tue, 17 Sep 2024 02:41 PM IST
सार

सागर के गोपालगंज थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई। ठगों ने उसे ज्यादा रिवार्ड का लालच देकर 75 हजार रुपये का चूना लगा दिया। महिला को सोशल मीडिया पर अतिरिक्त कमाई का मैसेज भेजकर एक ग्रुप में जोड़ा गया, जहां उसे टास्क पूरा करने के बदले पैसे देने का झांसा दिया गया। 

विज्ञापन
Sagar News: Woman duped of Rs 75,000 in greed of bumper offer
साइबर ठगी का शिकार हुई महिला ने पुलिस को दी शिकायत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर के गोपालगंज थाना क्षेत्र में महिला के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने महिला को ज्यादा रिवार्ड का झांसा देकर 75 हजार रुपयों का चूना लगा दिया। ठगे जाने के बाद अब
विज्ञापन

मामले में महिला ने बैंक और पुलिस में शिकायत की है।

सागर शहर के गोपाल गंज थाना क्षेत्र के स्नेह नगर में रहने वाली 25 वर्षीय युवती के मोबाइल पर बीते दिनों एक मैसेज आया, जिसमें घर बैठे अतिरिक्त कमाई करने की बात लिखी थी। युवती ने इस मैसेज से प्रभावित होकर इस लिंक पर क्लिक किया, जिस पर महिला को सोशल मीडिया ग्रुप में जोड़ा गया। साथ ही एक टास्क पूरा करने के लिए कहा गया। इसमें तीन हजार रुपये एंट्री चार्ज था और टास्क पूरा होने पर पांच हजार रुपये मिलने का लालच दिया।
विज्ञापन


ठग के झांसे में आकर महिला ने तीन हजार रुपये एंट्री फीस जमा कर टास्क पूरा किया। टास्क पूरा होने पर पांच हजार रुपये महिला के खाते में आ गए। इसके बाद दूसरा टास्क पूरा करने पर 15 हजार रुपए मिले। महिला को बंपर ऑफर का लालच दिया गया। इसमें एंट्री फीस 15 हजार रुपये बताई गई। महिला ने 15 हजार रुपये एंट्री फीस जमा कर दी। यह टॉस्क पूरा करने पर 3 लाख रुपये भुगतान का लालच दिया गया। महिला ने यह टास्क भी पूरा किया, लेकिन रुपये नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया ग्रुप के जरिए महिला ने ठग से रुपये के संबंध में पूछताछ की। उसने कहा कि तीन लाख की राशि लेने के लिए उसे पहले 25 प्रतिशत टैक्स राशि जमा करनी होगी। जिसमें महिला से 75 हजार रुपये भुगतान करने के लिए कहा गया। महिला ने अलग-अलग खातों में उक्त राशि ट्रांसफर कर दी। इसके बाद भी तीन लाख रुपये नहीं आए। इसके बाद ठगी का संदेह होने पर महिला ने मामले की शिकायत पुलिस थाना गोपालगंज तथा बैंक में की है। पुलिस ने आवेदन लेकर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed