{"_id":"672c347dd0175e2f100a292a","slug":"truck-stolen-from-sagar-police-recovered-unknown-thief-absconding-sagar-news-c-1-1-noi1338-2290889-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: सागर से चोरी हुआ ट्रक पुलिस ने किया बरामद, अज्ञात चोर की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: सागर से चोरी हुआ ट्रक पुलिस ने किया बरामद, अज्ञात चोर की तलाश जारी
Thu, 07 Nov 2024 10:09 AM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 10:09 AM IST
सार
पुलिस को बुधवार को सूचना मिली कि छतरपुर रोड पर बंडा थाना क्षेत्र के ग्राम कंदवा में एक अज्ञात ट्रक खड़ा है। पुलिस वहां पहुंची और देखा कि यह वही ट्रक था जो सागर से चोरी हुआ था। इसके बाद पुलिस ने ट्रक को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
ट्रक बरामद
विस्तार
सागर शहर से चोरी गए 10 चक्का ट्रक को शहर की कोतवाली पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले में ट्रक को ले जाने वाला अज्ञात चोर फिलहाल फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
26 अक्टूबर को ट्रक मालिक संजय कुमार जैन पिता कोमलचंद जैन (58) निवासी नया बाजार पुरानी सब्जी मंडी जिला सागर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सूर्या ट्रांसपोर्ट के सामने रखा उसका 10 चक्का ट्रक MP15 HA 1110 चोरी हो गया है। जिसकी कीमत करीब 6 लाख रुपये है।
ट्रक मालिक की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जिले के मुखबिरों को सक्रिय कर चोरी हुए ट्रक की तलाश शुरू की। पुलिस कंट्रोल रूम सागर में लगे सीसीटीवी कैमरों से विभिन्न स्थानों पर जाते हुए ट्रक को देखा गया, जिससे यह अंदाजा लगाया गया कि ट्रक फोर-लेन सड़क से होते हुए या फिर कानपुर-छतरपुर रोड से कहीं ले जाया गया है। इसी आधार पर इन सड़कों पर पुलिस टीमों ने जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
बुधवार 6 नवंबर को सूचना मिली कि छतरपुर रोड पर बंडा थाना क्षेत्र के ग्राम कंदवा में एक अज्ञात ट्रक खड़ा है। पुलिस वहां पहुंची और देखा कि यह वही ट्रक था जो सागर से चोरी हुआ था। इसके बाद पुलिस ने ट्रक को बरामद कर लिया। ट्रक चोर वाहन को छोड़कर भाग गया है और उसकी तलाश जारी है।