फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tribute paid to martyrs on Police Memorial Day in sagar

Sagar News: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, सांसद लता वानखेड़े रहीं मौजूद

Mon, 21 Oct 2024 03:47 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Mon, 21 Oct 2024 03:47 PM IST
सार

MP: 21 अक्तूबर को पुलिस शहीद स्मृति दिवस मनाया जाता है। यह दिन उन वीर सिपाहियों को नमन करने का दिन है, जिन्होंने देश सेवा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। इस दिन उन्हें याद कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए जाते है।

विज्ञापन
Tribute paid to martyrs on Police Memorial Day in sagar
पुलिस स्मृति दिवस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस स्मृति दिवस 21 अक्तूबर को सागर के मकरोनिया में स्थित 10वीं बटालियन में पुलिस स्मृति दिवस श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद राजपूत, सागर सांसद लता वानखेड़े, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, सागर रेंज के आईजी, सागर एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी तथा शहीदों के परिजन उपस्थित थे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में उपस्थित आगंतुकों ने अमर जवान शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने शहीदों को परेड कर सलामी दी। इस दौरान उपस्थित अतिथियों द्वारा शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों का साल श्रीफल से सम्मान भी किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि मंत्री गोविंद राजपूत ने कहा कि यह दिन आज इन शहीदों की शहादत को नमन करने का दिन है। भारत वर्ष में आम जन को सुरक्षित करने के लिए देश की एकता अखंडता बनाए रखने के लिए जवान शहादत देते है उनकी शहादत को सारे देश का नमन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed