फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tractor overturned, two dead, three injured: Bina was coming for wedding preparations

Sagar News: ट्रैक्टर पलटा, चालक समेत दो की मौत, तीन घायल, शादी की तैयारियों के लिए जा रहे थे बीना

Sun, 11 May 2025 12:13 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sun, 11 May 2025 12:13 PM IST
सार

चौकी प्रभारी आर.के. जोरम ने बताया कि हादसा बरोदिया घाट के झगरा नाला घाट के पास हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Tractor overturned, two dead, three injured: Bina was coming for wedding preparations
सागर में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर।

विस्तार

मध्य प्रदेश के सागर जिले के बीना थाना क्षेत्र के ग्राम मुहांसा से बीना आ रहा ट्रैक्टर ग्राम बरोदिया घाट में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। यह लोग परिवार के शादी समारोह की तैयारियों के लिए बीना आ रहे थे। आज रविवार को परिवार में दो शादियां थीं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कटनी में रिटायर्ड आर्मी मैन के घर चोरी का खुलासा, सोने-चांदी समेत 19.48 लाख सामान बरामद, पड़ोसी गिरफ्तार
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर मुहांसा से ट्रैक्टर-ट्रॉली में टेंट का सामान रखकर कुछ लोग बीना आ रहे थे। बरोदिया घाट पुल के पास गियर बदलते वक्त ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 15 एबी 3991 का अनियंत्रित हो गया और पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक रामनारायण पिता मिट्ठू पाल (43), निवासी गिरवासा थाना कुरवाई का सिर ट्रैक्टर की स्टीयरिंग में फंस गया। साथ ही प्रिंस पिता उमेश पाल (13), निवासी मुहांसा, ट्रैक्टर के नीचे आ गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: प्रदेश में आज आंधी, बारिश और गरज-चमक का अलर्ट, 14 मई से कमजोर होगा सिस्टम

ट्रैक्टर पर सवार सोम पिता देशराज पाल (8) और सोहित पिता राजू पाल (12), दोनों निवासी मुहांसा, घायल हो गए। सूचना मिलने पर छोटी बजरिया चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। दोपहर 2 बजे के आसपास हुए हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां  दोनों घायल बच्चों के हाथों में फ्रैक्चर बताया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जाँच में ले लिया है। चौकी प्रभारी आर.के. जोरम ने बताया कि हादसा बरोदिया घाट के झगरा नाला घाट के पास हुआ है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed