फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Three killed in collision between car and motorcycle in sagar

MP: सागर में भीषण सड़क हादसा, कार व मोटरसाइकिल की हुई टक्कर…तीन लोगों की मौत; तीन अन्य गंभीर घायल

Tue, 01 Oct 2024 08:30 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Tue, 01 Oct 2024 08:30 PM IST
सार

MP: सागर-बीना सड़क मार्ग पर बेलई तिगड्डा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। यहां इको स्पोर्ट कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
Three killed in collision between car and motorcycle in sagar
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले के नरयावली थानांतर्गत सागर-बीना सड़क मार्ग पर बेलई तिगड्डा के पास एक इको स्पोर्ट कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में दो मोटरसाइकिल सवार जबकि एक कार सवार शामिल है। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए थे, जिनको इलाज के लिए सागर जिला अस्पताल भेजा गया। जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस प्रकार इस हादसे में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है, जबकि तीन अन्य अभी भी इलाजरत है।
विज्ञापन


हादसे के बारे में मिली जानकारी अनुसार मंगलवार की दोपहर लगभग तीन बजे जिले के नरयावली थाना क्षेत्र के सागर-बीना मार्ग बेलई तिराहे के पास यह भीषण सड़क हादसा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के मुताबिक इको स्पोर्ट कार सागर से खुरई की ओर जा रही थी, जिसमें कुल चार लोग सवार थे। वहीं मोटरसाइकिल सवार दो लोग जरुआखेड़ा से सागर की ओर आ रहे थे। तभी बेलई तिगड्डा के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकराकर घिसटती हुई सामने से आ रही मोटरसाइकिल से जा टकराई और पलट गई।
विज्ञापन


हादसे में मोटरसाइकिल सवार जगदीश पिता बहादुर पटेल निवासी गडौलापुरा तथा प्रकाश पिता राम प्रकाश निवासी जरुआखेड़ा की मौत हो गई। वहीं कार में चार लोग सवार थे, जो घायल हो गए थे। जिन्हें इलाज के लिए 108 एंबुलेंस से सागर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल गोलू ठाकुर नामक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं कार चालक भानू, कार सवार शिवेंद्र सिंह मोकलपुर तथा राम नामक घायलों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed