फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News Husband tried to kill his wife and daughter threw them off the moving bike

Sagar News: पति ने पत्नी और बच्ची को जान से मारने की कोशिश की, चलती बाइक से गिराया

Mon, 11 Nov 2024 01:03 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Mon, 11 Nov 2024 01:03 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक पति ने अपनी पत्नी और बच्ची को जान से मारने की कोशिश की है। पति ने चलती बाइक से पत्नी और बच्ची को गिरा दिया।

विज्ञापन
Sagar News Husband tried to kill his wife and daughter threw them off the moving bike
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले के खुरई में पति ने पत्नी और बच्ची को जान से मारने की कोशिश की है। उन्हें चलती बाइक से गिरा दिया, जिससे मां-बेटी घायल हो गईं। जिन्हें खुरई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि खुरई सागर रोड पर नरेन नदी के पास एक पति द्वारा अपनी ही पत्नी और डेढ़ साल की बच्ची को बाइक से गिराकर जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। बाइक से गिरने से घायल मां बेटी को खुरई अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी देते हुए घायल महिला की छोटी बहन संध्या लोधी ने बताया, दरअसल वे दोनों इशरवारा मुहली की रहने वाली हैं। दोनों की शादी सिलारपुर में चचेरे भाइयों में एक ही परिवार में हुई है। उसकी बहन शिवानी का पति किशन नशे में आए दिन मारपीट करता और विवाद करता था, जिसके कारण शिवानी माता-पिता के पास खिमलासा रहने चली गई थी।
विज्ञापन


आज भाई के जन्म दिन के लिए दोनों बहनें केक आदि लेकर दो बाइकों से जा रही थीं। एक बाइक पर संध्या का पति शिवानी को लेकर जा रहा था और दूसरी बाइक पर संध्या अपने देवर के साथ जा रही थी। संध्या ने देखा कि शिवानी का पति उनका पीछा कर रहा है। उसने संध्या को फोन लगाकर अपनी पत्नि शिवानी और डेढ़ साल की बेटी को जान से मारने की धमकी दे रहा था। नरेन नदी के पास उसने बाइक से आकर शिवानी को पीछे से खींचकर गिरा दिया, जिससे वह और उसकी बेटी दोनों गिर गए। गनीमत रही कि किसी वाहन ने नहीं कुचला। बाइक रुकते ही किशन लोधी ने अपने चचेरे भाई राम विशाल लोधी की भी जमकर पिटाई कर दी ओर मौके से भाग निकला। फिलहाल, मां-बेटी का इलाज खुरई अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed