फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The havoc of speed took the lives of two people: Speeding car hits bikers

Sagar News: रफ्तार के कहर ने ली दो लोगों की जान, अंधगति से दौड़ रही कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर

Tue, 14 Jan 2025 09:45 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Tue, 14 Jan 2025 09:45 AM IST
सार

सागर जिले के बीना रोड पर तेज रफ्तार क्रेटा कार ने बाइक सवार सत्यनारायण बहरोलिया और अरुण यादव को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। एंबुलेंस और निजी वाहनों की अनुपलब्धता से मदद में देरी हुई। पुलिस ने कार जब्त कर चालक की तलाश शुरू की। 

विज्ञापन
The havoc of speed took the lives of two people: Speeding car hits bikers
दुर्घटना में दो लोगो की मौत

विस्तार

सागर जिले में तेज रफ्तार वाहनों से हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीना रोड पर सोमवार शाम हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की जान चली गई।
विज्ञापन


जरूवाखेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र के नया खेड़ा मुहाल निवासी सत्यनारायण बहरोलिया (48) और अरुण यादव (38) तेरहवीं में शामिल होने पाली गांव गए थे। लौटते समय पाली तिराहे के पास सागर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही क्रेटा कार (MP 15 ZH 3159) ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। कार में कितने लोग सवार थे, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। हादसे की खबर से जरूवाखेड़ा कस्बे में शोक छा गया।
विज्ञापन


मदद में देरी बनी जानलेवा
घटनास्थल पर 108 एंबुलेंस और अन्य वाहन समय पर नहीं पहुंचे। सूचना देने के बावजूद निजी वाहन मालिकों ने पीड़ितों को अस्पताल ले जाने में असमर्थता जताई। इस कारण दोनों युवक सड़क पर ही दम तोड़ बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को जिला अस्पताल भिजवाया और मर्चुरी में रखवाया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश जारी है।
 

दुर्घटना में 2की मौत

दुर्घटना में 2की मौत

 

दुर्घटना में 2की मौत

दुर्घटना में 2की मौत

 

दुर्घटना में 2की मौत

दुर्घटना में 2की मौत

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed