{"_id":"66c750e01ddb80f01b0ea222","slug":"the-crocodile-which-was-dodging-the-forest-department-for-seven-days-now-has-hope-from-the-cage-sagar-news-c-1-1-noi1338-2022471-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: सात दिन से मगरमच्छ चकमा दे रहा है वन विभाग को, अब लगाया है पिंजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: सात दिन से मगरमच्छ चकमा दे रहा है वन विभाग को, अब लगाया है पिंजरा
सार
सागर के ग्राम छिरारी में बड़ा तालाब है। वहां आठ फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया है। सात दिन से वन विभाग उसे पकड़ने की कोशिश कर रही है। लेकिन हर बार नाकाम ही रही है।
विज्ञापन
सागर में मगरमच्छ पकड़ने लगाया पिंजरा।
विस्तार
सागर जिले के ग्राम छिरारी स्थित बड़े तालाब में एक 8 फीट लंबा मगरमच्छ घुस आया है, जिसे पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम पिछले 7 दिनों से रेस्क्यू अभियान चला रही है। मगरमच्छ को पकड़ने की कई कोशिशें की गईं, लेकिन हर बार वह चकमा देकर भाग निकलता है।
विज्ञापन
मगरमच्छ को पकड़ने के लिए अब वन विभाग ने तालाब में एक पिंजरा लगाया है, जिसमें उसे आकर्षित करने के लिए मांस रखा गया है। हालांकि, अब तक मगरमच्छ ने इस पिंजरे की ओर रुख नहीं किया है, जिससे वन विभाग की चिंता बढ़ गई है। 15 अगस्त की शाम को ग्राम छिरारी के बड़े तालाब में ग्रामीणों ने इस विशाल मगरमच्छ को देखा था, जिसके बाद उन्होंने वन विभाग को इसकी सूचना दी थी। सूचना मिलते ही 16 अगस्त को वन विभाग की टीम गांव पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। हालांकि, एक हफ्ते के बाद भी मगरमच्छ को पकड़ने में विभाग को सफलता नहीं मिल पाई है, जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल है।
विज्ञापन
गांव में चेतावनी मुनादी
वन विभाग की टीम अब तक मगरमच्छ को पकड़ने में सफल नहीं हो पाई है, इसलिए उन्होंने गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों को तालाब से दूर रहने की सलाह दी है, ताकि कोई भी अप्रिय घटना न हो।
विज्ञापन
