फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Students of Law Department of Sagar Central University sat on strike

Sagar News: केंद्रीय विश्वविद्यालय के विधि विभाग को बार काउंसिल से मान्यता नहीं, विद्यार्थियों ने किया विरोध

Tue, 11 Feb 2025 08:30 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Tue, 11 Feb 2025 08:30 AM IST
सार

विधि विभाग के विद्यार्थियों ने कहा बार काउंसिल ऑफ इंडिया की मान्यता नहीं होने से विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को इंटर्नशिप, प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार आवेदन दे चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन
Students of Law Department of Sagar Central University sat on strike
धरना प्रदर्शन करते छात्र छात्राएं

विस्तार

सागर की डॉ. हरिसिंह गौर सेंट्रल यूनिवर्सिटी में सोमवार को विधि विभाग के विद्यार्थियों ने धरना प्रदर्शन किया। वे अपनी मांगों को लेकर प्रशासनिक भवन पहुंचे और कुलपति से मिलने की इच्छा जताई। कुलपति के नहीं मिलने पर विद्यार्थी प्रशासनिक गेट पर धरने पर बैठ गए और यूनिवर्सिटी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


विधि विभाग के विद्यार्थियों ने कहा कि विश्वविद्यालय शैक्षणिक क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है, लेकिन हमें यह कहते हुए दुख हो रहा है कि विधि विभाग को बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त नहीं है। जिसके कारण विधि के विद्यार्थियों का भविष्य खतरे में है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया की मान्यता नहीं होने से विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को इंटर्नशिप, प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार आवेदन दे चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


स्टूडेंट्स ने मांग की कि विश्वविद्यालय प्रबंधन विधि विभाग को जल्द से जल्द बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता दिलाने की प्रक्रिया शुरू कराए। इसके लिए प्रतिनिधिमंडल बनाया जाए, जिसमें विद्यार्थियों को भी शामिल किया जाए। विद्यार्थियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द यह प्रक्रिया शुरू नहीं की गई, तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. विवेक जायसवाल ने विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि छात्रों की जो भी समस्याएं हैं, उन्हें विश्वविद्यालय के संबंधित विभाग को अवगत कराया गया। उनकी समस्या के निराकरण के प्रयास किए जाएंगे।

 

धरना प्रदर्शन

 

धरना प्रदर्शन

 

धरना प्रदर्शन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed