फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar's Nitin became world champion by solving 200 maths questions in 6 minutes in Dubai

Sagar: दुबई में गणित के 200 सवाल छह मिनट में हल कर वर्ल्ड चैंपियन बना सागर का नितिन पटेल

Mon, 02 Jun 2025 10:05 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Mon, 02 Jun 2025 10:05 AM IST
सार

सागर के 16 वर्षीय नितिन पटेल ने दुबई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में 6 मिनट में 200 सवाल हल कर वर्ल्ड चैंपियन का खिताब जीता। 20 देशों के 800 प्रतिभागियों में प्रथम स्थान प्राप्त कर भारत का नाम रोशन किया। नितिन की सफलता से परिवार और शहर गर्वित हैं।

विज्ञापन
Sagar's Nitin became world champion by solving 200 maths questions in 6 minutes in Dubai
सम्मान कार्यक्रम

विस्तार

सागर के एक लड़के ने दुबई जाकर इतिहास रच दिया। नौवीं के छात्र ने गणित के 200 कठिन सवाल महज 6 मिनट में हल कर वर्ल्ड चैंपियन का खिताब अपने नाम कर भारत का नाम रोशन किया है। 16 वर्षीय नितिन पटेल ने मैथलो जीनियस इंटरनेशनल दुबई की प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर फर्स्ट रैंक हासिल की है। उसके परिवार में खुशी का माहौल है और उसके घर लौटने पर ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। इस प्रतियोगिता में दुनियाभर के 20 देशों के 800 बच्चे दुबई पहुंचे थे, इसमें भारत से 20 और मध्य प्रदेश से दो बच्चे थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में जारी रहेगी प्री-मानसून की बारिश, आज भी कई जिलों में अलर्ट, 10 जून तक आएगा मानसून
विज्ञापन


नितिन ने पिछले साल दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी अच्छा प्रदर्शन किया था, इसके आधार पर विश्व प्रतियोगिता के लिए उसका चयन हुआ था। हालांकि, दुबई जाने के लिए खर्च खुद उठाना था। नितिन के पिता यशपाल पटेल किसानी करते हैं। नितिन को दुबई भेजने के लिए उनके दादा केसरी नंदन पटेल आगे आए और उन्होंने अपने पोते की खुशी के लिए पैसों का बंदोबस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-मेट्रो में उमड़ी भीड़, त्योहार जैसा माहौल, 15,000 यात्रियों ने लिया मुफ्त सफर का मजा

बताते चलें कि नितिन पटेल ने पिछले इस तरह के प्रश्नों को हल करने के लिए लिटिल फ्लावर अकादमी को जॉइन किया था और दुबई की प्रतियोगिता के लिए तीन महीने से तैयारी कर रहे थे। नितिन ने अकादमी के संचालक सहजल इरफान से प्रशिक्षण लिया। उन्होंने नितिन को इस मुकाबले के लिए जमकर तैयारी कराई। सहजल इरफान को भी बेस्ट फॉस्टेस्ट टीचर का अवॉर्ड मिला है। उन्होंने कहा कि नितिन का दुबई में जीतना सागर के लिए बहुत बड़ी बात है और बहुत गर्व की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed