{"_id":"6a9d228053ce0d8e970a7803","slug":"sagar-toxic-liquor-death-poisonous-liquor-kills-many-shatters-families-while-administration-remained-asleep-2026-09-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जहरीली शराब कांड: दबे पांव आई मौत, उजड़ गए हंसते-खेलते घर; कहीं बेटा खोया, कहीं सुहाग...सोता रहा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीली शराब कांड: दबे पांव आई मौत, उजड़ गए हंसते-खेलते घर; कहीं बेटा खोया, कहीं सुहाग...सोता रहा प्रशासन
Sun, 06 Sep 2026 01:55 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: हिमांशु सिंह बघेल
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:55 PM IST
सार
सागर के बंडा क्षेत्र के गांवों में नौ लोगों की मौत के बाद हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात से मौतों का सिलसिला शुरू हुआ था, लेकिन शुरुआती मौतों को सामान्य मानकर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में एकत्रित हुई भीड़
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सागर के गांवों में नौ लोगों की मौत से चारों तरफ कोहराम मचा हुआ है। सूत्रों से जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है, उसके मुताबिक जहरीली शराब से पहली मौत शुक्रवार रात को हुई थी। इस मौत को सामान्य मान लिया गया और शव का अंतिम संस्कार भी करा दिया गया। शनिवार को जब अचानक बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत बिगड़ी और वे सिविल अस्पताल पहुंचे, तब प्रशासनिक अमला हरकत में आया।
विज्ञापन
गांव पहुंचा प्रशासनिक अमला
घूघरा गांव से शुरू हुई मौतों की सिलसिला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मौतों की शुरुआत शुक्रवार को घूघरा गांव से हुई थी, जहां एक व्यक्ति की जान चली गई थी। इसके बाद आसपास के क्षेत्रों में तीन और लोगों की मौत हुई, लेकिन परिजनों ने इसे सामान्य मृत्यु समझकर उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल, परिजन हाथ में सलाइन बोतल पकड़े हुए

प्रभावित क्षेत्र और त्वरित कार्रवाई
यह त्रासदी मुख्य रूप से बंडा थाना क्षेत्र के घूघरा और दलपतपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले गांवों में फैली है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दलपतपुर, रूरान, सैमरा, नौराज, घूघरा, चौंका, बमूराखेड़ा और हिनौती गांव सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। यहां से ज्यादा मामले सामने आए हैं।
गांव में तैनात पुलिस बल

24 घंटे बाद जागा प्रशासन
जब मौतों का आंकड़ा बढ़ने लगा, तब वरिष्ठ अधिकारियों ने नौराज और घूघरा खुर्द पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इसके साथ ही अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाते हुए अस्पताल कर्मी

सात शराब दुकानें हुईं सील
एहतियात के तौर पर बरेठी, बंडा, शाहगढ़, मगरधा, विनायका, दलपतपुर और बरायठा की सात शराब दुकानों को तुरंत सील कर दिया गया है। यहां से सैंपलिंग की प्रक्रिया जारी है।
स्थानीय विधायक वीरेंद्र लोधी
एहतियात के तौर पर बरेठी, बंडा, शाहगढ़, मगरधा, विनायका, दलपतपुर और बरायठा की सात शराब दुकानों को तुरंत सील कर दिया गया है। यहां से सैंपलिंग की प्रक्रिया जारी है।
स्थानीय विधायक वीरेंद्र लोधी
स्वास्थ्य विभाग की अपील
प्रशासन ने क्षेत्र के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा है कि यदि किसी व्यक्ति ने हाल ही में शराब का सेवन किया है और उसे उल्टी, सिरदर्द, धुंधला दिखाई देने या बुखार जैसे लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो वह बिना लापरवाही किए तुरंत निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर अपनी जांच कराए।
मौके पर एसपी ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया