फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar: Stones pelted on the car of Banda MLA, the glass of the car broke due to the attack of unknown person

Sagar: भाजपा विधायक की गाड़ी पर पथराव, अज्ञात व्यक्ति के हमले से कार का कांच फूटा, बाल बाल बचे नेताजी

Sun, 28 Apr 2024 11:46 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 28 Apr 2024 11:46 AM IST
सार

सागर जिले के बंडा विधायक पर हमला करने का मामला सामने आया है। पथराव में उनकी गाड़ी का शीशा टूटा है। विधायक आगे ही बैठे थे, वे बाल-बाल  बच गए। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Sagar: Stones pelted on the car of Banda MLA, the glass of the car broke due to the attack of unknown person
सागर जिले के विधायक की गाड़ी पर हुआ पथराव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के सागर के बंडा से भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह लंबरदार की गाड़ी पर शनिवार रात को अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। पत्थर लगने से गाड़ी का शीशा फूट गया है। जिस समय गाड़ी पर हमला किया गया उस समय आगे की सीट पर विधायक वीरेंद्र सिंह लंबरदार बैठे हुए थे। हालांकि उनको कोई चोट नहीं आई है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना बरायठा थाना क्षेत्र के ग्राम करई के पास की है। इस मामले की बरायठा पुलिस जांच कर रही है। बताया जाता है कि विधायक क्षेत्र में वैवाहिक कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। घटनाक्रम की खबर मिलते ही विधायक के समर्थक पुलिस थाने पहुंच गए। जहां विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि वे शनिवार को विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में शादी समारोहों में शामिल होने गए थे। ग्राम बगरोई, रिछाई, शाहगढ़ में शादी समारोह में शामिल होकर बंडा लौट रहे थे। तभी सिलोट नदी के घाट पर अज्ञात व्यक्ति ने चलती गाड़ी पर पत्थर मारा। पत्थर जहां मैं बैठा था, उसी साइट पर आकर कांच पर लगा। पत्थर इतना तेज था कि गाड़ी का कांच टूट गया और कांच के टुकड़े ऊपर आकर गिरे। पत्थर किसने मारा, कह नहीं सकता हूं। किसी पर संदेह भी नहीं है। मामले में पुलिस थाने में शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्थर मारने वाले की तलाश कर रहे
बरायठा थाना प्रभारी मकसूद अली ने बताया कि बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी शाहगढ़ की ओर से आ रहे थे। तभी सिलोट नदी के घाट पर उनकी गाड़ी पर अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर मारा है। पत्थर लगने से उनकी गाड़ी का कांच टूटा है। शिकायत पर मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed