{"_id":"668134bcea7dc96be30b498f","slug":"sagar-news-general-assembly-meeting-husbands-and-family-members-of-selected-representatives-not-given-entry-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: सामान्य सभा की बैठक, चयनित प्रतिनिधियों के पति और परिजन नहीं हो सके शामिल, प्रवेश पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: सामान्य सभा की बैठक, चयनित प्रतिनिधियों के पति और परिजन नहीं हो सके शामिल, प्रवेश पर लगाई रोक
Sun, 30 Jun 2024 04:04 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 30 Jun 2024 04:04 PM IST
सार
जनपद सीईओ आरजी अहिरवार ने कहा कि नियमों के आधार पर चुने गए प्रतिनिधियों को बैठक में शामिल किया गया। उनके पतियों और परिजनों को बैठक से बाहर रखा गया है।
विज्ञापन
सामान्य सभा की बैठक आयोजित।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सागर जिले की रहली जनपद की सामान्य सभा की बैठक इस बार कुछ अलग रही। बैठक में चुने हुए जनप्रतिनिधियों के परिजनों और पतियों को प्रवेश नहीं दिया गया। अब तक अधिकांश चयनित जनप्रतिनिधियों के स्थान पर उनके पति तथा परिजन इन बैठकों में शामिल होते थे।
विज्ञापन
इस बार की बैठक जनपद अध्यक्ष रश्मि कपस्या की अध्यक्षता में जनपद सभागार में संपन्न हुई। मीडिया द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों के स्थान पर उनके पतियों और परिजनों के बैठक में शामिल नहीं होने देने पर जनपद सीईओ से सवाल किया गया। जनपद सीईओ आरजी अहिरवार ने कहा कि नियमों के आधार पर चुने गए प्रतिनिधियों को बैठक में शामिल किया गया। उनके पतियों और परिजनों को बैठक से बाहर रखा गया है।
विज्ञापन
