फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar News For the last several years the villagers sitting on the demand of the road

Sagar News: बीते कई साल से सड़क की मांग कर रहे ग्रामीण धरने पर बैठे, मांग न पूरी होने पर दी ये चेतावनी

Mon, 28 Aug 2023 07:42 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 28 Aug 2023 07:42 AM IST
सार

सागर जिले के देवरी में ग्रामीण सड़क की मांग को लेकर धरना पर बैठ गए हैं। ग्रामीणों की मांग है कि गांव को जोड़ने के लिए पक्की सड़क बनाई जाए। सड़क न होने से ग्रामीणों को बरसात के दिनों में काफी परेशान का सामना करना पड़ता है। पिछले कई साल से ग्रामीण सड़क की मांग कर रहे हैं, लेकिन आश्वासन ही मिला है।

विज्ञापन
Sagar News For the last several years the villagers sitting on the demand of the road
धरने पर बैठे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर के देवरी विकासखंड की ग्राम पंचायत खमरिया के टपरिया टोला में निवास करने वाले ग्रामीण आज भी सड़क जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित हैं। टपरिया टोला में निवास करने वाली 30 परिवार के लोग सड़क की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। ग्रामीणों की मांग है कि सड़क नहीं तो वोट नहीं।

विज्ञापन


ग्रामीण पिछले कई साल से गांव में सड़क बनाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन उन्हें आश्वासन ही मिल रहा है। ग्रामीणों के धरने पर बैठने की सूचना मिलते ही देवरी विधायक हर्ष यादव की मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गए। 
विज्ञापन


विधायक का कहना है कि कई बार पत्र अधिकारियों को पत्र लिख चुके हैं, विधानसभा क्षेत्र में ऐसे कई छोटे-छोटे गांव हैं, जहां पर सड़क नहीं है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है इस सड़क न होने से बहुत परेशान हैं। बच्चे स्कूल नहीं जा पाते, कोई अगर बीमार हो जाए तो इलाज नहीं हो पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम कार्यालय में सड़क की मांग को लेकर दिया था ज्ञापन
ग्राम पंचायत खमरिया के टपरिया टोला के लोगों ने पिछले दिनों एसडीएम कार्यालय में सड़क की मांग को लेकर ज्ञापन एसडीएम के नाम नायब तहसीलदार को दिया था, जिसमें ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत खमरिया के टपरिया टोला में निवास करने वाले लोग आज भी सड़क जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित हैं। बारिश के दिनों में गांव से आवागमन बंद हो जाता है, जिससे बच्चे स्कूल भी नहीं पहुंच पाते हैं।

टपरिया टोला से खमरिया तक पहुंचने का मार्ग भी खराब स्थिति में है, जिससे खमरिया भी नहीं पहुंचा जा सकता है। सड़क की मांग करते हुए ज्ञापन दिया था, उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर तात्कालिक व्यवस्था नहीं की तो ग्रामीण आमरण अनशन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed