फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar News: Baba of Sagar's 'Natheshwar Dham' accused of raping a woman in the name of exorcism

Sagar: 'नाथेश्वर धाम' के बाबा पर दुष्कर्म का आरोप, झाड़ फूंक के नाम पर कराया हवन, धुआं उठते ही महिला हुई बेहोश

Fri, 27 Dec 2024 01:19 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 27 Dec 2024 01:19 PM IST
सार

सागर जिले की माल्थोन तहसील के 'नाथेश्वर धाम' के बाबा ओंकार मिश्रा पर एक महिला ने झाड़-फूंक के नाम पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Sagar News: Baba of Sagar's 'Natheshwar Dham' accused of raping a woman in the name of exorcism
आरोपी बाबा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले की माल्थोन तहसील के पथरिया वामन गांव में 'नाथेश्वर धाम' के बाबा ओंकार मिश्रा पर एक महिला ने झाड़-फूंक के नाम पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने सागर एसपी से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए बाबा ओंकार मिश्रा नाथेश्वर धाम सरकार के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 24 दिसंबर को 34 वर्षीय महिला ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की थी। बताया था कि बांदरी क्षेत्र में रामसखा आश्रम के बाबा ओंकार मिश्रा (नाथेश्वर धाम सरकार) दो साल पहले मिले थे। मैं अपने पति के साथ गयाजी जा रही थी। तभी बस में बाबा मिला। उसने पति के साथ जान-पहचान बनाई। बाबा ने पितरों की मुक्ति के लिए उसके पति को भागवत कथा कराने का संकल्प दिला दिया। इसके बाद पिछले साल पितृपक्ष में मूल पाठ कराया। बाबा घर पर आठ दिन तक रुका। इसी दौरान बाबा ने मोबाइल से पीड़िता के साथ कुछ फोटो भी क्लिक कर लिए। फिर आए दिन कॉल कर पति और पीड़िता से आश्रम आकर दरबार में पर्चा बनवाने व समस्या का समाधान कराने को बुलाने लगा। इस पर पीड़िता दिसंबर 2023 को पति के साथ बाबा के आश्रम पर गई। वहां बाबा ने पर्चा बनाया और अक्सर बीमार रहने से छुटकारा दिलाने के लिए आश्रम में ही लालमिर्ची का तांत्रिक हवन-पूजन व उतारा कराने का बोला। भरोसे में आकर वह पूजन कराने के लिए राजी हो गए। इसके बाद पीड़िता को बाबा आश्रम के कमरे में ले गया। कमरे में ले जाकर बाबा ने आग में कुछ डाला और धुआं उठा, जिससे पीड़िता बेहोश हो गई। उसे जब होश आया तो उसे शक हुआ कि उसके साथ गलत काम हुआ है। बाबा से बोला तो वह तांत्रिक क्रिया करने की धमकी देने लगा। इसके बाद से बाबा लगातार परेशान करने लगा।
विज्ञापन


शिकायत पर एसपी ने बांदरी थाना पुलिस को मामले की जांच के निर्देश दिए थे। बांदरी पुलिस ने प्रकरण में जांच करते हुए बाबा ओंकार मिश्रा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। बांदरी थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह बुंदेला ने बताया कि महिला की शिकायत पर बाबा के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया है। हर पहलू पर जांच की जा रही है। बाबा फिलहाल गिरफ्त से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed