{"_id":"6675414c14179e3ea901325a","slug":"sagar-news-army-s-live-bomb-found-in-samnapur-bomb-disposal-squad-blasted-it-and-destroyed-it-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: समनापुर में मिला सेना का जीवित बम, बम निरोधक दस्ते ने विस्फोट कर किया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: समनापुर में मिला सेना का जीवित बम, बम निरोधक दस्ते ने विस्फोट कर किया नष्ट
Fri, 21 Jun 2024 02:31 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 21 Jun 2024 02:31 PM IST
सार
बम निरोधक दस्ते ने सागर जिले में मिले बम की पड़ताल की। इसके बाद उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर विस्फोट कर नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
बम को विस्फोट कर किया नष्ट।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सागर जिले की सुर्खी थाना क्षेत्र के समनापुर गांव के हार प्लांटेशन एरिया में बम मिलने से हड़कंप की स्थिति बन गई थी। लोगों ने बम की सूचना स्थानीय पुलिस को दी थी।
विज्ञापन
गुरुवार को बम निरोधक दस्ते ने पहुंचकर बम की पड़ताल की और फिर उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर विस्फोट कर नष्ट कर दिया।
गौरतलब है कि जहां पर बम मिला था, उसके पास ही भारतीय सेना की फायरिंग रेंज लगी हुई है। जिससे इलाके में इस तरह के बम अक्सर मिलते रहते हैं।
