फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar News: A woman riding bike jumped from speed breaker and fell down mother and seven month old baby died

Sagar News: बाइक सवार महिला स्पीड ब्रेकर से उछलकर नीचे गिरी, मां और सात महीने के मासूम की मौत

Thu, 20 Jun 2024 01:52 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 20 Jun 2024 01:52 PM IST
सार

सागर जिले में सड़क हादसे में एक मां और उसके सात महीने के बच्चे की मौत हो गई। महिला अपने जेठ के साथ बाइक पर बीमार बच्चे को दवा दिलाने जा रही थी। इस दौरान अचानक स्पीड ब्रेकर आ जाने से वह बाइक से गिर गई। 

विज्ञापन
Sagar News: A woman riding bike jumped from speed breaker and fell down mother and seven month old baby died
मां और बेटे की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के सागर जिले में अपने बीमार बच्चे को इलाज के लिए ले जा रही महिला सुरखी के पास सलैया में निर्माणाधीन फोरलेन पर बाइक से गिर गई। हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम मढ़ी जमुनिया की रहने वाली शिवानी (25) पति गणेश अहिरवार के सात महीने के बेटे दिव्यांश की अचानक तबीयत खराब हो गई। बच्चे को दवा दिलाने के लिए शिवानी अपने जेठ के साथ बाइक पर सागर जा रही थी। इस दौरान रात करीब पौने नौ बजे सुरखी के पास सलैया में अचानक स्पीड ब्रेकर आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे शिवानी बेटे के साथ सड़क पर गिर गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल मां-बेटे को इलाज के लिए तुरंत सागर लाया गया, जहां बच्चे को जिला अस्पताल और शिवानी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज से शिवानी को मकरोनिया के निजी अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे जबलपुर या भोपाल ले जाने के लिए कह दिया। परिजन गंभीर हालत में शिवानी को भोपाल ले जा रहे थे। लेकिन, विदिशा पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया। उधर, जिला अस्पताल में भर्ती मासूम दिव्यांश की भी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माणाधीन सड़क पर हुआ हादसा
एनएच-44 को फोरलेन से सिक्स लेन में बदलने का काम चल रहा है। इसके लिए जगह-जगह अंडर ब्रिज भी बनाए जा रहे हैं, जिसके कारण आवागमन के लिए कई जगह एप्रोच रोड बनाए गए हैं। यहां पर वाहन की गति को धीमा करने के लिए ब्रेकर का निर्माण किया गया है। इन्हीं ब्रेकर पर उछल कर शिवानी गिर गई। जिससे उसकी और उसके मासूम बेटे दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed