फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar minor youth used to have illicit relations with his own tenant his grandmother caught him he killed her

Sagar Crime: नाबालिग युवक अपने ही किराएदार से बनाता था अवैध संबंध, दादी ने पकड़ा तो उतारा मौत के घाट

Thu, 23 May 2024 08:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 23 May 2024 08:28 PM IST
सार

नाबालिग युवक अपने ही किराएदार से अवैध संबंध बनाता था। जब दादी ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया तो उसने अपनी दादी को ही मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन
Sagar minor youth used to have illicit relations with his own tenant his grandmother caught him he killed her
मकरोनिया थाना, सागर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर की उपनगरीय मकरोनिया थाने से हत्या का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। यहां एक 17 साल के पोते ने अपने ही सगी दादी को मौत के घाट उतार दिया। वजह थी कि महिला ने अपने ही घर में ही किराए से रहने वाली महिला के साथ 17 साल के पोते को अवैध संबंध का पता चला और जब आपत्तिजनक हालात में दोनों को देखा तो किराएदार महिला ने 17 वर्षीय पोते के साथ मिलकर दादी की गला दबाकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


दरअसल, यह पूरा मामला सागर की उपनगरीय मकरोनिया थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जहां थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरा बाग में रहने वाली 60 वर्षीय शांति बाई पति कामता प्रसाद पटेल को अचानक परिजन बेहोशी की हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, महिला के गले में निशान होने के चलते डॉक्टरों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर तत्काल मकरोनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मामले में अन्य परिजनों को इसकी भनक नहीं थी कि महिला की हत्या की गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने जब बारीकी से छानबीन की तो पुलिस ने इस मामले में मृतक महिला के 17 वर्षीय नाबालिक पोते और महिला के घर में ही किराए से रहने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया। जब दोनों से पूछताछ की गई तो ऐसे पूरे सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला की हत्या उसी के 17 वर्षीय नाबालिक पोते ने किराएदार महिला के साथ मिलकर की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया
थाना प्रभारी शिवम दुबे ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी पोते के किरायदार महिला से अवैध संबंध थे और मृतक महिला शांति बाई ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इससे दोनों ने बदनामी की डर से शांति बाई की हत्या की साजिश रची और जब महिला अपने कमरे में अकेली थी तो दोनों ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों हत्या से अनजान बनकर रहने लगे, जिससे किसी को उन पर शक न हो। अन्य परिजन को लगा कि महिला गिरने से बेहोश हुई और वह उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन पुलिस ने इसे पूरे मामले में बारीकी से जांच पड़ताल करते हुए दोनों को जब हिरासत में लिया तो इस पूरे हत्याकांड का खुलासा हुआ।


बताया जा रहा है कि सेमरा बाग में मृतक शांति बाई अपने पति के साथ रहती थी। उनके दो बेटे हैं और दोनों ही पास में अलग रहते थे। आसपास ही दोनों के मकान हैं और इसी मकान में एक महिला अपने बच्चे के साथ किराए से रहती थी, जिसका पति ट्रक ड्राइवर है। वहीं, 17 वर्षीय नाबालिग आरोपी मृतक महिला के छोटे बेटे का पुत्र है, जिसने अपनी ही दादी को किराएदार महिला के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। बहरहाल, इस पूरे मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed