{"_id":"663388f425431d778d0662ef","slug":"sagar-crime-youth-shot-dead-in-a-dispute-over-illegal-liquor-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar Crime: अवैध शराब के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, चार लोग पुलिस हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar Crime: अवैध शराब के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, चार लोग पुलिस हिरासत में
Thu, 02 May 2024 06:07 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 02 May 2024 06:07 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के सागर जिले में अवैध शराब के विवाद को लेकर एक युवक के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने चार संदेहियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सागर जिले में केसली थाना अंतर्गत ग्राम केवलारी में एक युवक को सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में मिली जानकारी के अनुसार, हत्या के पीछे अवैध शराब को लेकर हुआ विवाद है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। मामले में पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्जकर चार संदेहियों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। संदेहियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
घटनाक्रम की जानकारी के अनुसार, जितेंद्र उर्फ जीत्तू उम्र 23 साल निवासी गुना सागर में शराब कंपनी में काम करता था। बुधवार रात वह अपने चार साथियों के साथ ग्राम केवलारी में अवैध शराब बिक्री रोकने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान उनका आपस में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि जितेंद्र पर गोली से फायर कर दिया गया। गोली जितेंद्र के सीने लगी।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में जितेंद्र केसली अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे चार युवकों को नारायणपुर में लोगों ने संदेह के आधार पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। केसली थाना प्रभारी अजय कुमार बैगा ने बताया, केवलारी में आपसी में विवाद में गोली लगने से युवक की मौत हुई है। मृतक शराब कंपनी में काम करता था। मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
