फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar: Acharya Shri Vidyasagar ji built a hospital in Sagar and initiated three hundred and fifty people.

Sagar: आचार्य श्री विद्यासागर जी ने सागर को अस्पताल बनवा कर दिया, साढ़े तीन सौ लोगों को दिलाई दीक्षा

Sun, 18 Feb 2024 07:22 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 18 Feb 2024 07:22 PM IST
सार

आचार्य श्री विद्यासागर जी बुंदेलखंड के हृदय स्थल सागर को एक विशाल अस्पताल बनवा कर दिया, जिसका नाम भागवत तीर्थ है। इसके साथ-साथ गोपालगंज में एक बड़ा जैन मंदिर और रहली में भी जैन मंदिर की नींव रखी, जो निर्माणाधीन है। 

विज्ञापन
Sagar: Acharya Shri Vidyasagar ji built a hospital in Sagar and initiated three hundred and fifty people.
जैन मुनि आचार्य विद्यासागर जी महाराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विख्यात जैन संत आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का डोंगरगढ़ में समाधि शरण हो गया, जिसके बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। बुंदेलखंड के हृदय स्थल कहे जाने वाले सागर से भी आचार्यश्री को लगाव रहा। उन्होंने सागर को विशाल अस्पताल बनवाकर दिया। साथ ही यहां के साढ़े तीन सौ लोगों को दीक्षा देकर शिष्य बनाया। 
विज्ञापन


बता दें कि आचार्यश्री विद्यासागर का जन्म 10 अक्टूबर 1946 को कर्नाटक प्रांत के बेलगांव जिले के सदलगा गांव में हुआ था। उन्होंने 30 जून 1968 को राजस्थान के अजमेर नगर में अपने गुरु आचार्यश्री ज्ञानसागर जी महाराज से मुनिदीक्षा ली थी। आचार्यश्री ज्ञानसागर जी महाराज ने उनकी कठोर तपस्या को देखते हुए उन्हें अपना आचार्य पद सौंपा था। आचार्यश्री विद्यासागर 1975 के आसपास बुंदेलखंड आए थे। वे बुंदेलखंड के जैन समाज की भक्ति और समर्पण से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने अपना अधिकांश समय बुंदेलखंड में व्यतीत किया। आचार्यश्री ने लगभग 350 दीक्षाएं दी हैं। उनके शिष्य पूरे देश में विहारकर जैनधर्म की प्रभावना कर रहे हैं। 
विज्ञापन


आचार्य श्री विद्यासागर जी बुंदेलखंड के हृदय स्थल सागर को एक विशाल अस्पताल बनवा कर दिया, जिसका नाम भागवत तीर्थ है। इसके साथ-साथ गोपालगंज में एक बड़ा जैन मंदिर और रहली में भी जैन मंदिर की नींव रखी, जो निर्माणाधीन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed