{"_id":"66c74723487d8e1466007abe","slug":"railways-stopped-ticket-checking-campaign-at-bina-station-collected-so-much-fine-from-163-passengers-sagar-news-c-1-1-noi1338-2022032-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar: बीना स्टेशन पर टिकट चेकिंग, 163 यात्रियों से वसूला गया जुर्माना, कोई गिड़गिड़ाया तो कोई बताने लगा पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar: बीना स्टेशन पर टिकट चेकिंग, 163 यात्रियों से वसूला गया जुर्माना, कोई गिड़गिड़ाया तो कोई बताने लगा पहचान
Thu, 22 Aug 2024 09:54 PM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 09:54 PM IST
विज्ञापन
टिकिट चेकिंग अभियान
पश्चिम-मध्य रेलवे भोपाल मंडल के बीना जंक्शन पर रेलवे ने गुरुवार को किला बंदी टिकिट अभियान चलाया। 163 यात्रियों से 67 हजार रुपए जुर्माना वसूला है। जब इन्हें पकड़ा गया तो कोई अपनी मजबूरी बताने लगा, कोई छोड़ देने की गुहार लगाने लगा तो कोई जुर्माना राशि न भर पाने के लिए गिड़गिड़ाता नजर आया। कोई तो अपनी पहचान तक बताकर बचना चाहता था, पर रेलवे के आगे इनकी एक न चली।
पश्चिम मध्य रेल भोपाल मंडल द्वारा अधिकृत यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने तथा रेल राजस्व में वृद्धि करने हेतु ऐसे अभियान चलाए जाते हैं। इसी क्रम मे गुरुवार को भोपाल मंडल के बीना स्टेशन पर 19 टिकट चेकिंग स्टाफ के सहयोग से किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। पर्यवेक्षक टिकट चेकिंग स्टाफ की निगरानी में चलाए गए इस टिकट चेकिंग अभियान के दौरान स्टेशन के बाहर निकलने वाले रास्ते की घेराबंदी की गई, ताकि कोई भी यात्री बिना जांच के स्टेशन के बाहर न जा सके।
33 गाड़ियों के यात्रियों की हुई चेकिंग
इस किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान के दौरान स्टेशन पर आने-जाने वाली 33 गाड़ियों के यात्रियों के टिकट की जांच की गई। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले 85 यात्री पकड़े गए, जिनसे 39,800 रुपये बतौर किराया/जुर्माना वसूला किया गया। अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले 60 यात्री पाए गए, जिनसे 23,695 रुपये बतौर जुर्माना/किराया वसूल किया गया। बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा कर रहे 17 यात्रियों से 3400 वसूल किया गया, स्टेशन पर गंदगी फैलाते हुए एक यात्री से 200 रुपये जुर्माना वसूलने के साथ ही यात्रियों को उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने एवं गंदगी ना करने की समझाइश दी गई।
विज्ञापन
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया नें यात्रियों से अपील की है कि उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें | प्रतीक्षा सूची ई-टिकट एवं प्लेटफॉर्म टिकट पर यात्रा करने की अनुमति नहीं है। प्लेटफॉर्म पर प्रवेश के लिए यात्रा टिकट या प्लेटफॉर्म टिकट होना आवश्यक है।