{"_id":"67b8add160bf5fbef8077bee","slug":"police-arrested-the-lover-who-fatally-attacked-his-girlfriend-with-a-stone-on-valentines-day-sagar-news-c-1-1-noi1338-2653855-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: प्रेमिका के सिर पर पत्थर से वार करने वाला गिरफ्तार, दूसरे युवक से बात करने के शक में किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: प्रेमिका के सिर पर पत्थर से वार करने वाला गिरफ्तार, दूसरे युवक से बात करने के शक में किया हमला
Sat, 22 Feb 2025 09:56 AM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 09:56 AM IST
सार
घायल युवती ने बताया कि धर्मेंद्र अरिहवार ने जान से मारने की नीयत से पत्थर से सिर में गंभीर चोट पहुंचाई। धर्मेंद्र को लगा कि वह किसी अन्य युवक से बात कर रही है। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
विस्तार
सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में वेलेंटाइन-डे की रात किसी से बात करने के शक में प्रेमिका से मारपीट करने वाले प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाने लाकर आरोपी से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपराध का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार 14 फरवरी की रात बाघराज वार्ड निवासी 19 वर्षीय युवती के साथ एक युवक ने मारपीट की थी। मारपीट में आरोपी ने युवती के सिर पर पत्थरों से कई वार किए थे। जिसमें पीड़िता को गंभीर चोट आई थी। गंभीर हालत में उसे बीएमसी में भर्ती कराया गया।
अपने बयान में घायल युवती ने बताया कि धर्मेंद्र अरिहवार ने जान से मारने की नीयत से पत्थर से सिर में गंभीर चोट पहुंचाई। बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया। घटनाक्रम के बाद आरोपी फरार हो गया था। उसकी तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई थी। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से आरोपी की लोकेशन मिली। लोकेशन मिलते ही पुलिस टीम ने बाघराज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आरोपी धर्मेंद्र अहिरवार जो कि मेहर हाल का रहने वाला है को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। वहां से कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि युवती से मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व से जुआ एक्ट समेत दो अपराध दर्ज हैं।
दरअसल, मोतीनगर थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती रहती है। वहीं पास में ही गांव से आकर आरोपी भी रहने लगा था। वहां उसकी पहचान पीड़िता से हुई और दोनों में प्रेम प्रसंग चलने लगा। वेलेटाइन-डे की रात युवती अपनी सहेली के साथ घूमते हुए किसी से फोन पर बात कर रही थी। धर्मेंद्र को लगा कि वह किसी अन्य युवक से बात कर रही है। इसी शक में आरोपी धर्मेंद्र ने युवती को धर्माश्री बुलाया और उसके सिर पर पत्थरों से कई वार किए। मारपीट में युवती के सिर में गंभीर चोट आई थी।