{"_id":"66c6113460ff167129011cea","slug":"painful-death-of-an-elderly-person-after-being-crushed-by-a-container-while-walking-on-the-road-sagar-news-c-1-1-noi1338-2019970-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: राह चलते बुजुर्ग की कंटेनर से रौंदा, मौके पर मौत, पुलिस ने पीछा कर झांसी रोड से जब्त किया वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: राह चलते बुजुर्ग की कंटेनर से रौंदा, मौके पर मौत, पुलिस ने पीछा कर झांसी रोड से जब्त किया वाहन
Wed, 21 Aug 2024 11:06 PM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 11:06 PM IST
सार
सागर में सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। उन्हें तेज रफ्तार कंटेनर रौंद गया। हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन लेकर भाग गया। पुलिस ने उसका पीछा भी किया। पर चालक झांसी रोड पर कंटेनर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
sagar exident
विस्तार
सागर शहर में बुधवार को सड़क हादसे में कंटेनर से कुचलकर बुजुर्ग की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुधवार को सागर से खुरई जाने वाले सड़क मार्ग पर स्थानीय भाग्योदय अस्पताल के सामने एक तेज रफ्तार कंटेनर ने रास्ते में पैदल जा रहे एक वृद्ध को टक्कर मार दी। टक्कर से सड़क पर गिरे बुजुर्ग को कंटेनर कुचलते हुए निकल गया। यह हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही वृद्ध की मौत हो गई। हादसे के बाद कंटेनर चालक कंटेनर लेकर खुरई की ओर भाग निकला। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कंटेनर चालक का पीछा किया। कंटेनर चालक झांसी रोड पर स्थित भैंसा पहाड़ी पर कंटेनर छोड़कर मौके से भाग गया।
मामले में शहर की मोतीनगर थाना पुलिस ने ट्रक चालक पर मामला कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। मृतक की पहचान 70 वर्षीय प्रीतम दास नागवानी निवासी सिंधी कैंप सागर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मामले में शहर की मोतीनगर थाना पुलिस ने ट्रक चालक पर मामला कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। मृतक की पहचान 70 वर्षीय प्रीतम दास नागवानी निवासी सिंधी कैंप सागर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
sagar exident
