फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News: Mother of Two, Pratibha Singh Becomes Sagar’s First Woman National Shooter, Creates History

Sagar News: दो बेटियों की मां प्रतिभा सिंह बनीं जिले की पहली महिला नेशनल शूटर, रचा इतिहास

Mon, 15 Dec 2025 05:04 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Mon, 15 Dec 2025 05:04 PM IST
सार

दो बेटियों की मां प्रतिभा सिंह ने परिवार और लक्ष्य के बीच सामंजस्य बनाकर अपने मजबूत इरादों की एक नई मिसाल पेश की है। हाल ही में उन्होंने 68वीं नेशनल पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय नेशनल टीम के लिए क्वालिफाई किया है।
 

विज्ञापन
Sagar News: Mother of Two, Pratibha Singh Becomes Sagar’s First Woman National Shooter, Creates History
प्रतिभा सिंह ने नेशनल शूटिंग टीम में बनाई जगह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कहते हैं अगर इरादे मजबूत हों तो उम्र और जिम्मेदारियां भी सफलता की राह में रुकावट नहीं बन पातीं। इस बात को सागर की 36 वर्षीय प्रतिभा सिंह ने सच कर दिखाया है। दो बेटियों की मां प्रतिभा ने हाल ही में दिल्ली में आयोजित 68वीं नेशनल पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय नेशनल टीम के लिए क्वालिफाई किया है।
विज्ञापन


इस उपलब्धि के साथ प्रतिभा सिंह जिले की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने शूटिंग के क्षेत्र में नेशनल स्तर तक पहुंचकर इतिहास रच दिया है।

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में पदस्थ डॉ. अजय सिंह की पत्नी प्रतिभा को बचपन से ही आर्मी में जाने का शौक था लेकिन कम हाइट के कारण उनका यह सपना अधूरा रह गया। शादी के बाद भी पिस्टल शूटिंग के प्रति उनका जुनून कम नहीं हुआ। पति के सहयोग से उन्होंने लाइसेंसी पिस्टल खरीदी और अपनी नई यात्रा की शुरुआत की।  जब उन्होंने शूटिंग एकेडमी जॉइन की तो समाज की आलोचनाओं और तानों का सामना करना पड़ा लेकिन प्रतिभा ने सभी नकारात्मकताओं को नजरअंदाज करते हुए अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Indore: अब इंदौर में रोबोट चौराहा तक चलेगी मेट्रो, विशेषज्ञों ने किया दौरा
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिभा की लगन और मेहनत देखकर उनके पति डॉ. अजय सिंह ने उन्हें डिस्ट्रिक्ट शूटिंग एकेडमी में दाखिला दिलाया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक के बाद एक प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने कई खिताब अपने नाम किए और अंततः नेशनल टीम में अपनी जगह पक्की कर ली।

प्रतिभा सिंह की यह सफलता न केवल सागर जिले बल्कि पूरे बुंदेलखंड की महिलाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने साबित कर दिया कि मजबूत इरादे किसी भी सामाजिक दबाव या पारिवारिक जिम्मेदारी से बड़े होते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed