फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   MP News Two BJP Leader Exposed 19 Kg Gold Found At Home Crores in Transactions Know Details in Hindi

MP News: 19 किलो सोना, करोड़ों का लेनदेन और घर में मिले मगरमच्छ; धनकुबेर निकले BJP के दो नेता; क्या क्या मिला?

Thu, 09 Jan 2025 08:06 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 09 Jan 2025 08:06 AM IST
सार

MP News: मध्य प्रदेश में परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बाद अब सागर भाजपा के दो बड़े नेता धनकुबेर निकले हैं। इनके घर से 19 किलो सोना और करोड़ों के लेनदेन का हिसाब मिला है। जिसे लेकर अब सियासत भी तेज हो गई है।

विज्ञापन
MP News Two BJP Leader Exposed 19 Kg Gold Found At Home Crores in Transactions Know Details in Hindi
सागर में आईटी का छापा। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

MP News: सागर में आयकर विभाग (IT) ने भाजपा के दो बड़े नेताओं के ठिकानों पर छापा मारा है। यह दोनों नेता भाजपा के पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर और पूर्व पार्षद राजेश केशवानी है। आईटी विभाग की तीन दिन की कार्रवाई में अब तक 150 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी गई है। साथ ही इनके पास 200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का पता चला है। इसमें 19 किलो सोना, 144 करोड़ के नकद लेनदन और सात बेनामी लग्जरी कारें शामिल हैं। यह मामला टैक्स चोरी, मनी लॉन्ड्रिंग, शराब, कंस्ट्रक्शन और बीड़ी के कारोबार से जुड़ा बताया जा रहा है। ऐसे में अब ईडी भी इस मामले में जांच कर सकती है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीम ने रविवार सुबह सागर में छापेमारी शुरू की थी। एक टीम पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर के बंगले पर गई। दूसरी टीम ने पूर्व पार्षद राजेश केशरवानी और उनके  सहयागी राकेश छावड़ा के घर सर्चिंग शुरू की। दोनों भाजपा नेताओं के ठिकानें पर आईटी की टीमें 50 से ज्यादा गाड़ियों के साथ पहुंची थी। तीन दिन की जांच के बाद आईटी की टीम को करोड़ों की संपत्ति और लेनदेन का पता चला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

14 किलो सोना और 3.8 करोड़ नकद मिले 
पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर के बंगले से 14 किलो सोना और 3.8 करोड़ रुपये नकद मिले हैं। इसके अलावा उनके घर में तीन मगरमच्छ भी मिले हैं। राठौर परिवार इसका कोई हिसाब नहीं दे पाया। राठौर परिवार बीड़ी का बड़ा कारोबारी है और राजनीति में भी उनका अच्छा दबदबा है। हरवंश सिंह की राजेश केशरवानी के साथ कंस्ट्रक्शन के काम में साझेदारी है। इसी वजह से IT की टीम उनके ठिकानों पर पहुंची। 

140 करोड़ के लेनदेन की जानकारी 
आईटी टीम को पूर्व पार्षद राजेश केशरवानी के घर से 140 करोड़ से ज्यादा के नकद लेनदेन, 7 बेनामी लग्जरी कारें और लगभग 4.7 किलो सोना मिला है। जानकारी के अनुसार केशवानी के परिवार ने सोने और गहनों के दस्तावेज टीम को दिखा दिए, जिसके चलते सोना जब्त नहीं किया गया। इसके अलावा टीम ने केशवानी के करीबी और एलआईसी एजेंट राकेश छावड़ा के यहां भी छापा मारा। वहां से कुछ खास नहीं मिला। लेकिन, केशरवानी के यहां से जो फॉर्च्यूनर कार मिली, वह राकेश छावड़ा के नाम पर खरीदी गई थी। इसलिए वे भी IT की जांच के दायरे में आ गए हैं। राठौर, केशरवानी और छावड़ा बिजनेस पार्टनर रहे हैं। केशरवानी परिवार के पास जो 7 लग्जरी कारें मिलीं, वे किसी और के नाम पर खरीदी गई थीं। ऐसा लगता है कि परिवार ने मनी लॉन्ड्रिंग, हवाला और कंस्ट्रक्शन के कारोबार से संपत्ति बनाई है। अभी दस्तावेजों की जांच चल रही है। 

हरवंश का भाजपा जिला अध्यक्ष की दौड़ में नाम था शामिल 
हरवंश सिंह राठौर सागर में भाजपा जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल थे। उनका नाम सबसे आगे बताया जा रहा था। राठौर परिवार शुरू से ही भाजपा से जुड़ा रहा है। हरवंश पहले दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसलिए उन्हें पार्टी की ओर से जिलाध्यक्ष बनाए जाने की पूरी संभावना थी। उनके पिता हरनाम सिंह राठौर उमा भारती सरकार में जेल मंत्री भी रह चुके हैं।

सिंघार बोले-पार्टी को कमाई का कारोबार बनाया 
भाजपा नेताओं के ठिकानों के बाद मिली करोड़ों रुपए की संपत्ति मिलने के बाद सियासत भी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि जपा सरकार में प्रदेश कर्ज में डूबता जा रहा है, जबकि इनके नेता दिन-ब-दिन अमीर होते जा रहे हैं। न खाऊंगा न खाने दूंगा का दावा करने वाले विश्वगुरु की पार्टी में ये क्या हो रहा है। सागर के पूर्व विधायक और पार्षद के यहां 14 किलो सोना और 3.80 करोड़ रुपये मिले है। हरवंश सिंह, राजेश केशरवानी और एक व्यापारी के यहां से 150 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी गई। तीन दिन की छापेमारी के दौरान कई लग्जरी गाड़ियां भी मिली। भाजपा में ऐसे धनकुबेरों की कमी नहीं है, जो धनकुबेर होता नहीं है, तो पार्टी में आकर हो जाता है। सिंघार ने कहा कि भाजपा ने राजनीति को कमाई का कारोबार बना लिया है और जनता को जमकर लूट रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed