फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   MP News Intern doctor Sagar Bundelkhand Medical College stopped work and protested demanded increase stipend

MP News: सागर में इंटर्न डॉक्टर ने काम बंद कर किया प्रदर्शन, स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग, बोले...

Mon, 29 Jul 2024 05:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 29 Jul 2024 05:30 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सागर जिले में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के इंटर्न डॉक्टर सोमवार से हड़ताल पर चले गए हैं। उन्होंने स्टाइपेंड बढ़ाए जाने की मांग को लेकर बीएमसी परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। सरकार से स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग की।

विज्ञापन
MP News Intern doctor Sagar Bundelkhand Medical College stopped work and protested demanded increase stipend
हड़ताल पर इंटर्न डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में इंटर्न डॉक्टर सोमवार से हड़ताल पर चले गए हैं। उन्होंने स्टाइपेंड बढ़ाए जाने की मांग को लेकर बीएमसी परिसर में विरोध प्रदर्शन किया तथा सरकार से स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग की।

विज्ञापन


बता दें कि इन इंटर्न डॉक्टरों ने बताया कि साल 2019 बैच के इंटर्न डॉक्टर एक अप्रैल से लगातार बिना किसी छुट्टी के काम कर रहे हैं। छह घंटे की रेगुलर ड्यूटी करने के साथ-साथ नाइट ड्यूटी में भी करते हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि इसके उन लोगों ने पहले चार-पांच साल मेहनत कर एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी है, जिसकी फीस चार से पांच लाख रुपये दी। लेकिन हमें काम के बदले 13,409 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाता है।
विज्ञापन




डॉक्टरों ने बताया, इससे उनकी दैनिक आवश्यकताओं तक की पूर्ति नहीं हो पाती और महीने का खर्चा भी नहीं चल पाता है। उन्होंने सरकार से स्टाइपेंड 30 हजार रुपये किए जाने की मांग की है। डॉ. अभय सिंह दांगी ने बताया कि मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज के डीन को पत्र दिया था। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी मांग रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस पर उन्होंने मांग को जल्द पूरा कराने का आश्वासन भी दिया था। लेकिन अब तक कोई निराकरण नहीं हुआ है। इसलिए वह लोग हड़ताल पर जा रहे हैं। वहीं, इन डॉक्टर्स की हड़ताल से मेडिकल हॉस्पिटल की स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed