फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   MP News: Digvijay Singh reached the house of the family of the victim of Barodia massacre, tied Rakhi

MP News: बरोदिया में हुए हत्याकांड के शिकार परिवार के घर पहुंचे दिग्विजय सिंह, मृतक की मां-बहन से बंधवाई राखी

Wed, 30 Aug 2023 10:41 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 30 Aug 2023 10:41 PM IST
सार

 सागर जिले में एक दलित युवक की हत्या को लेकर प्रदेश का सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। इस मामले में मायावती, कमलनाथ सहित कई नेता तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर चुके हैं। बुधवार को नितिन अहिरवार के घर दिग्विजय सिंह पहुंचे। पूर्व सीएम ने नितिन की मां से राखी बंधवाई। 

विज्ञापन
MP News: Digvijay Singh reached the house of the family of the victim of Barodia massacre, tied Rakhi
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

सागर जिले के खुरई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बरोदिया नोनागिर में नृशंस हत्या का शिकार हुए अनुसूचित वर्ग के युवक नितिन अहिरवार के घर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने नितिन की मां और बहन से राखी भी बंधवाई। 
विज्ञापन


बता दें कि सागर जिले में एक दलित युवक की हत्या को लेकर प्रदेश का सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। इस मामले में मायावती, कमलनाथ सहित कई नेता तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर चुके हैं। बुधवार को नितिन अहिरवार के घर दिग्विजय सिंह पहुंचे। पूर्व सीएम ने नितिन की मां से राखी बंधवाई। नितिन की बहन ने भाई को बांधने राखी संभालकर रखी थी और भाई की हत्या के बाद वो मायूस थी। इसीलिए पूर्व सीएम ने बिटिया से कहा कि बेटा मैं तेरे लिए मामा का फर्ज भी निभाऊंगा और भाई का भी। इसीलिए अपने भाई की राखी मुझे बांध दो। उन्होंने नितिन की मां और बहन को कुछ उपहार और मिठाई भेंट करते हुए कहा कि मैं आपके परिवार का दुख कम तो नहीं कर सकता लेकिन दुख बांटना जरूर चाहता हूं। पूर्व मुख्यमंत्री इस दौरान भावुक नजर आए।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने नितिन अहिरवार के घर पर हुई तोड़ फोड़ का जायजा लिया। उसके बाद पूर्व सीएम ने मौके पर मौजूद एसडीएम, एसडीओ पुलिस और थाना प्रभारी से पीड़ित परिवार के सामने जमीन पर बैठकर घटना की जानकारी ली और अधिकारियों से पूछा कि मुख्य आरोपी का नाम FIR में दर्ज क्यों नहीं किया गया। जितने भी आरोपी बनाए गए उनके पिता के नाम क्यों नहीं लिखे गए? क्या शासन प्रशासन आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रहा है? 
विज्ञापन
विज्ञापन


नितिन की बहन ने पूर्व सीएम के सामने अधिकारियों से पूछा कि जब मेरी मां को निर्वस्त्र किया गया और पुलिस कर्मी ने ही मेरी मां को कपड़े से ढका तो इस बात का उल्लेख FIR में क्यों नहीं आया। साथ ही उसने पूछा कि उसके साथ भी आरोपियों ने छेड़ छाड़ की तो ये शिकायत भी FIR में क्यों नही लिखी गई? पूर्व सीएम लगभग नाराज होते हुए अधिकारियों से जवाब तलब कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने मैं हर स्तर पर प्रयास करूंगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed