फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   MP News: Big decision of the court in Naunagir murder case, all 13 accused acquitted

MP News: नौनागिर हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी 13 आरोपी बरी, जमकर हुआ था सियासी बवाल

Thu, 30 Jan 2025 10:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 30 Jan 2025 10:46 PM IST
सार

मामला दो साल पहले हुआ था, जब आरोपी पक्ष के एक युवक ने दलित परिवार की युवती से छेड़छाड़ की थी। इसके बाद, पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। कोर्ट ने सभी 13 आरोपियों को बरी कर दिया है, क्योंकि साक्ष्य और तथ्यों के आधार पर अदालत ने उन्हें दोषी नहीं माना। 

विज्ञापन
MP News: Big decision of the court in Naunagir murder case, all 13 accused acquitted
चर्चित हत्याकांड में आरोपी हुए बरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के सागर जिले के बडोदिया नोनागिर गांव में दलित परिवार के सदस्यों की हत्या के मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। जिला विशेष सत्र न्यायाधीश प्रदीप सोनी की अदालत ने सभी 13 आरोपियों को बरी कर दिया। इस मामले ने राज्य भर में सुर्खियां बटोरी थीं और राजनीतिक दृष्टिकोण से भी यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा बन गया था।  
विज्ञापन


बता दें कि यह हत्याकांड 24 अगस्त 2023 को शुरू हुआ था, जब दलित युवक नितिन उर्फ लालू अहिरवार की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद, मई 2024 में लालू के रिश्तेदार राजेन्द्र अहिरवार की भी हत्या हो गई। जब राजेन्द्र का शव एंबुलेंस से ले जाया जा रहा था, तो उसकी बहन अंजना संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर मारी गई।
विज्ञापन


मामला दो साल पहले हुआ था, जब आरोपी पक्ष के एक युवक ने दलित परिवार की युवती से छेड़छाड़ की थी। इसके बाद, पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जब आरोपी पक्ष ने राजीनामा करने का दबाव डाला और राजीनामा नहीं हुआ। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित युवक के भाई की हत्या कर दी थी। मुख्य आरोपी विक्रम सिंह ठाकुर और उनके साथी आजाद ठाकुर, इस्लाम खान, गोलू उर्फ फरीम खान, सुशील कुमार सोनी, अनीश खान, अरबाज खान और कोमल सिंह ठाकुर आरोप थे। आरोपियों ने पीड़िता के चाचा की पिटाई की, जिसके बाद उसकी मौत अस्पताल में हो गई। इस घटना के दौरान पीड़िता की बहन अंजना की संदिग्ध मौत ने प्रदेश भर में हलचल मचा दी थी और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। अब, कोर्ट ने सभी 13 आरोपियों को बरी कर दिया है, क्योंकि साक्ष्य और तथ्यों के आधार पर अदालत ने उन्हें दोषी नहीं माना। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक हलचल और विपक्षी आरोप
दलित परिवार की हत्याओं के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई थी। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नौनागिर गांव का दौरा किया। कांग्रेस ने इस घटना पर सरकार को जमकर घेरा और खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया।  कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने में नाकाम रही। अब जब सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया है, पीड़ित परिवार और समाज में निराशा का माहौल है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed