फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   MP Family Declared World Poorest with ₹2 Annual Income gets eligible for Government Aid news in Hindi

MP: साल में दो रुपये कमाने वाले दुनिया के सबसे गरीब परिवार के घर आई बड़ी खुशखबरी, पत्र देखकर खिला सबका चेहरा

Thu, 03 Oct 2024 07:03 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 03 Oct 2024 07:03 PM IST
सार

MP World Poorest Family: मध्य प्रदेश के सागर जिले में रहने वाले एक परिवार की आय दो रुपये सालाना है। अरे चौंकिए नहीं, पीड़ित के पास इसका आय प्रमाण पत्र भी है। लेकिन, अब उसे ऐसी राहत मिली है कि वह गदगद हो गया है।

विज्ञापन
MP Family Declared World Poorest with ₹2 Annual Income gets eligible for Government Aid news in Hindi
पीड़ित परिवार को अब मिली बड़ी राहत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में दुनिया का सबसे गरीब व्यक्ति रहता है, उसकी सालाना इनकम सिर्फ दो रुपये हैं। लेकिन, फिर भी उसे सरकारी सुविधाओं को लाभ नहीं मिल पा रहा है। वह जहां भी अपना आय प्रमाण पत्र लेकर जाता उसे भगा दिया जाता। उससे कहा जाता कि ऐसा कैसे हो सकता है। लेकिन अब इस पीड़ित परिवार के घर एक बड़ी खुशखबरी आई है, जिससे उसे सरकारी सुविधाओं का लाभ भी मिल सकेगा। आइए, जानते हैं पूरा मामला?     

विज्ञापन

 
दरअसल, सागर जिले की बण्डा तहसील के ग्राम घोघरा में बलराम चढ़ार पिता तेजी चढ़ार अपने परिवार के साथ रहते हैं। जनवरी महीने में बलराम ने आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन दिया था। आठ जनवरी 2024 को बलराम को बण्डा तहसील में पदस्थ तहसीलदार ज्ञानचंद राय ने आय प्रमाण पत्र जारी कर दिया, जिसमें उसकी सालाना इनकम सिर्फ दो रुपये बताई गई। इसी के साथ बलराम दुनियां का सबसे गरीब आदमी बन गया। 

विज्ञापन

MP Family Declared World Poorest with ₹2 Annual Income gets eligible for Government Aid news in Hindi
पुराना और नया प्रमाण पत्र। - फोटो : अमर उजाला

पीड़ित बलराम ने बताया कि उसने आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, जिसमें उसने अपनी वार्षिक आय 40 हजार रुपये बताई थी, लेकिन जब उसे प्रमाण पत्र मिला तो उसमें उसकी सालाना आय सिर्फ दो रुपये थी। इससे उसे सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। वह अपना आय प्रमाण पत्र कहीं नहीं लगा पा रहा था, अधिकारी उसके प्रमाण पत्र को फर्जी बताकर वापस कर देते थे। जनवरी से सितंबर महीने तक उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी बीच माला मीडिया में आया तो प्रशासन को अपनी गलती का अहसास हुआ। इसके बाद उसमें सुधार किया गया, अब उसकी सालाना आय 40 हजार रुपये है।

MP Family Declared World Poorest with ₹2 Annual Income gets eligible for Government Aid news in Hindi
पीड़ित परिवार इस घर में रहता है। - फोटो : अमर उजाला

तहसीलदार का तबादला
आय प्रमाण पत्र जारी करने वाले बण्डा तहसील में पदस्थ तहसीलदार ज्ञानचंद राय का पहले ही तबादला हो चुका है। ऐसे में अधिकारियों ने लिपकीय त्रुटि बताते हुए प्रमाण पत्र में सुधार किया है। बलराम ने कहा कि उसका प्रमाण पत्र सही हो गया उसे इस बात की खुशी है। हालांकि, इसके लिए उसे छह महीने तक इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed