फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   First drank alcohol and ate pickles, then stole away and ran away

Sagar: पूर्व विधायक के भतीजे के मकान में चोरी, चोरों ने पहले घर में रखी शराब पी और अचार खाया, फिर माल किया पार

Thu, 19 Sep 2024 10:13 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Thu, 19 Sep 2024 10:13 AM IST
सार

बीना बायपास चौराहे के पास स्थित शिक्षक कॉलोनी में रहने वाले पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे के भतीजे विवेक चौबे के सूने घर का चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
First drank alcohol and ate pickles, then stole away and ran away
चोरी

विस्तार

सागर जिले के खुरई में बीना बायपास चौराहे के पास स्थित शिक्षक कॉलोनी में पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे के भतीजे के सूने मकान में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने घर में रखी शराब पी और आचार खाया, फिर चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल पर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाड टीम को बुलाया, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन

 
खुरई शहर और उसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। देहात थाना क्षेत्र के सहोद्रा राय वार्ड में बीना बायपास चौराहे के पास स्थित शिक्षक कॉलोनी में रहने वाले पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे के भतीजे विवेक चौबे के सूने घर का चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की। मकान मालिक विवेक चौबे वहां किराए पर रहते हैं और उनका नया मकान चर्च के सामने बन रहा है।
विज्ञापन


घटना के समय विवेक चौबे अपने भोपाल स्थित मकान में थे। बुधवार को जब उनके चौकीदार हरिओम दांगी ने घर पहुंचकर देखा, तो घर के ताले टूटे हुए मिले। चौकीदार ने बताया कि चोरों ने घर से दो गैस सिलेंडर, इन्वर्टर बैटरी और 50 किलो चने से भरी एक बोरी चोरी कर ली। चोरों की संख्या चार होने का अनुमान है, क्योंकि उन्होंने चोरी के दौरान घर में रखी शराब की बोतल से शराब पी और आचार भी खाया। एक गिलास में आधी शराब भी भरी हुई मिली। सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सागर से फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाड टीम को बुलाकर जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

चोरी

 

चोरी

चोरी

 

चोरी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed