फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News: Protests against temple demolition held from Sagar to Deori

Sagar News: मंदिर तोड़फोड़ का विरोध देवरी तक पहुंचा, कई जगह प्रदर्शन, हिंदू संगठनों ने नगर बंद कर सौंपा ज्ञापन

Mon, 06 Jan 2025 06:09 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Mon, 06 Jan 2025 06:09 PM IST
सार

सागर जिले के बड़ा बाजार क्षेत्र में हनुमान मंदिर तोड़फोड़ की घटना के विरोध में अब जिले भर में आक्रोश फैल रहा है। सोमवार को देवरी नगर में हिंदू संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने नगर बंद का आह्वान किया, जो सफल रहा।

विज्ञापन
Sagar News: Protests against temple demolition held from Sagar to Deori
विरोध प्रदर्शन संगठन के लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर में एक मंदिर में तोड़फोड़ के मामले का विरोध अब सागर जिले के अन्य स्थानों पर भी फैलने लगा है। सोमवार को जिले की देवरी में हिंदू संगठन एवं नगर के सभी हिन्दुओं द्वारा देवरी नगर बंद का आह्वान किया गया था। इन संगठनों के आह्वान पर नगर बंद सफल रहा। इस दौरान नगर के मुख्य मार्ग से होकर एक जुलूस निकाल कर लोगों ने सागर कलेक्टर के नाम देवरी तहसीलदार एवं एसडीओपी को ज्ञापन सौंपा गया।

विज्ञापन
गौरतलब है कि सागर शहर में बीते शनिवार को सागर कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार क्षेत्र स्थित एक मंदिर तोड़फोड़ की घटना के बाद तनाव थम नहीं रहा है। रविवार को भी सागर में माहौल गर्माया था। वहीं, अब इसके विरोध की आग धीरे-धीरे पूरे जिले में फैलती जा रही है। सोमवार को सागर जिले में हुई घटना को लेकर देवरी नगर के हिंदू संगठनों द्वारा देवरी नगर बंद करने का आह्वान किया गया था।
विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार के सुबह से ही नगर के हिंदू संगठनों द्वारा जय श्री राम के नारों के साथ स्थानीय सहजपुर तिराहा से जुलूस का प्रारंभ हुआ, जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए देवरी नगर के स्वामी विवेकानंद चौराहे पर पहुंचा। वहां देवरी एसडीओपी देवरी तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि सागर के बड़े बाजार कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार को देव हनुमान जी के मंदिर में तोड़फोड़ की घटना हुई थी। तोड़फोड़ करने वाले जैन समाज के मोनू जैन और आदर्श जैन को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और उनके घर पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed