फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Case of half-dead body of a newborn baby found behind the school Minor was victim of rape by relative

Sagar: नवजात की अधजली लाश मामले में चौंकाने वाला खुलासा, जन्म देने वाली छात्रा से रिश्तेदार ने किया था रेप

Thu, 05 Dec 2024 11:05 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Thu, 05 Dec 2024 11:05 PM IST
सार

अधजली अवस्था में मिले नवजात के शव के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। नवजात को जन्म देने वाली छात्रा है। उसके चाचा ने ही उसके साथ रेप किया था, जिससे वह गर्भवती हो गई थी। 

विज्ञापन
Case of half-dead body of a newborn baby found behind the school Minor was victim of rape by relative
नवजात का अधजला शव

विस्तार

सागर जिले की बंडा तहसील के एक शासकीय स्कूल के पीछे श्मशान घाट में मंगलवार को एक नवजात का अधजला शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंची थी।

विज्ञापन


जांच में पता चला है कि श्मशान घाट के पास सरकारी स्कूल में सोमवार को 11वीं की छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया था। शव उसी नवजात का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि बच्चा जन्म के समय स्वस्थ और जीवित था।
विज्ञापन


चाचा की हवस का शिकार हुई थी छात्रा
पुलिस जांच में पता चला कि नाबालिग को घर में अकेला पाकर उसके चाचा ने दुष्कर्म किया था। इसके बाद वह गर्भवती हुई थी। सोमवार को नाबालिग का प्रसव हुआ था। मामले में कार्रवाई करते हुए बंडा पुलिस ने दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर 26 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रसव के बाद से पीड़िता गांव से गायब थी। उसके परिवार वाले उसे सागर इलाज कराने लाए थे। पुलिस ने नाबालिग की तलाश की। छानबीन के दौरान पीड़िता मकरोनिया चौराहे पर मां के साथ मिली। जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

शाहगढ़ के श्मशान घाट में नवजात का अधजला शव मिला था
प्रसव के बाद नवजात को जलाया गया जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन ने बताया कि स्कूल स्टाफ के बयान लिए गए हैं। पुलिस ने स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर सुरक्षा में लिया है। एसडीओपी शिखा सोनी ने कहा कि शासकीय स्कूल के पीछे अधजली अवस्था में नवजात का शव मिला था। प्राथमिक जांच में सामने आया कि प्रसव के बाद नवजात को जलाया गया है।

तीन महीने से स्कूल से अनुपस्थित थी छात्रा
सूत्रों के मुताबिक, नाबालिग बीते कुछ समय से स्कूल नहीं आ रही थी। 3 दिसंबर काे स्कूल आने के बाद ही उसे पेट दर्द शुरू हाे गया। स्कूल के शिक्षकों ने देखा ताे बताया कि यह प्रसव संबंधी दर्द है। तुरंत लड़की की मां काे सूचना दी गई। मां स्कूल आ पाती, इससे पहले ही नाबालिग काे प्रसव हाे गया। 


इन बातों से पर्दा उठना बाकी
इस गंभीर सनसनीखेज मामले ने कुछ सवाल पैदा किए हैं, जिनके जवाब देने में पुलिस अधिकारियों सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी भी बच रहे हैं। इस घटनाक्रम का सवाल यह है कि नाबालिग का प्रसव अगर स्कूल में हुआ तो शिक्षा विभाग के जिला अधिकारी अरविंद जैन ने क्यों नहीं बताया। दूसरे प्रसव के बाद इस नवजात को स्कूल के पीछे किसने जलाया यह जवाब पुलिस अधिकारी नहीं दे रहे हैं।

नवजात का अधजला शव

नवजात का अधजला शव

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed