Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar: Bolero Overturns After Axle Breaks, Driver Dies and Three Others Injured on State Highway

सागर: काम का पहला ही दिन बना आखिरी, एक्सल टूटने से खाई में पलटी बोलेरो, चालक की मौत, तीन घायल

Sat, 07 Nov 2026 06:15 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sat, 07 Nov 2026 06:15 PM IST
सार

गौरझामर-केसली स्टेट हाईवे पर बोलेरो का एक्सल टूटने से वाहन खाई में पलट गया। हादसे में चालक पुष्पेंद्र पटेल की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। इनमें एक की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन
Sagar: Bolero Overturns After Axle Breaks, Driver Dies and Three Others Injured on State Highway
मृतक पुष्पेंद्र पटेल

विस्तार

जिले के गौरझामर-केसली स्टेट हाईवे पर ग्राम कुकवारा-रामखेरी के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एयरटेल फाइबर केबल बिछाने के काम से ग्राम टडा जा रही एक तेज रफ्तार बोलेरो का अचानक एक्सल टूट गया। गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में बोलेरो चालक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। इनमें से एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक देवरी के पटेल वार्ड निवासी पुष्पेंद्र पटेल (28) पिता भगवत पटेल बोलेरो चला रहे थे। गाड़ी में उनके साथ बसंत पटेल (28) एयरटेल कंपनी के इंजीनियर भरत साहू और गोविंद सेन सवार थे। यह सभी देवरी से टडा जा रहे थे। रास्ते में ग्राम कुकवारा के पास गाड़ी का एक्सल टूट गया, जिससे वाहन सीधा खाई में उतर गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दिवाली पर पटाखों से हादसे हुए तो कहां मिलेगा इलाज?: भोपाल के अस्पताल अलर्ट, जेपी में 8 बेड का बर्न यूनिट तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक पुष्पेंद्र को तत्काल केसली अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) सागर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे में घायल बसंत पटेल की पसलियों में फ्रैक्चर हुआ है और उनका इलाज सागर में चल रहा है। वहीं भरत साहू और गोविंद सेन को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। मामले में केसली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

मृतक पुष्पेंद्र पटेल पहले दिन ही बोलेरो चालक के रूप में काम पर निकले थे। सामान्यतः मिथुन पटेल गाड़ी चलाते थे लेकिन उनके अचानक जबलपुर जाने के कारण पुष्पेंद्र उसे चला रहे थे। गाड़ी एयरटेल कंपनी में ठेके पर लगी थी। पुष्पेंद्र अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed