फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bathing in a mine filled with water resulted in death for a young man. He died by drowning in the water.

Sagar News: खदान में नहाने उतरा युवक डूबा, पानी में कैमरे डालकर खोजने पर मिला शव

Mon, 26 Aug 2024 10:56 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Mon, 26 Aug 2024 10:56 PM IST
सार

सागर में खदान में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। वह नहाने उतरा था और गहरे पानी में चला गया। बाहर रखे कपड़े से उसके डूबने की आशंका हुई थी। 

विज्ञापन
Bathing in a mine filled with water resulted in death for a young man. He died by drowning in the water.
एक युवक की गंगा में डूबने से मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर के बहेरिया थाना अंतर्गत चना टोरिया के पास बनी खदान में एक युवक को नहाना महंगा पड़ गया। उसे अपनी जान गंवानी पड़ी। नहाते वक्त पैर फिसल जाने से वह खदान में जा गिरा और गहराई में डूबने की वजह से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


खदान किनारे युवक के कपड़े तथा जूते जब लोगों ने देखे तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई और पुलिस को सूचना दी। युवक के खदान में डूबने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन खदान की गहराई ज्यादा होने पर पुलिस ने एसडीईआरएफ टीम को बुलाया। इसके बाद एसडीईआरएफ टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया।
विज्ञापन


खदान की गहराई ज्यादा होने पर एसडीईआरएफ टीम ने कैमरे की मदद ली और पानी में कैमरा डालकर शव को देखा कि किस जगह पर है। इसके बाद गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस के अनुसार मृतक युवक का नाम समरेंद्र पिता नरेंद्र घोषी (24) है जो ग्राम मझगवा का रहने वाला है। युवक अक्सर नहाने के लिए इसी जगह आया करता था। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed