फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Assistant reader of SDM office caught taking bribe of fifty thousand: EOW took action

Sagar News: 50 हजार की घूस लेते एडीएम कार्यालय का सहायक रीडर गिरफ्तार, EOW ने की कार्रवाई

Fri, 28 Feb 2025 10:36 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Fri, 28 Feb 2025 10:36 PM IST
सार

ईओडब्ल्यू टीम ने एसडीएम कार्यालय के सहायक रीडर को पचास हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। रीडर ने शिकायतकर्ता से लंबित नामांतरण और अवैध कब्जा हटाने के लिए यह रिश्वत मांगी थी।

विज्ञापन
Assistant reader of SDM office caught taking bribe of fifty thousand: EOW took action
सहायक रीडर को रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार।

विस्तार

ईओडब्ल्यू सागर की टीम ने कार्रवाई करते हुए मालथौन एसडीएम कार्यालय के सहायक रीडर वेदनारायण यादव को पचास हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आवेदक महेन्द्र कुमार पिता बालकृष्ण श्रीवास्तव की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई।

विज्ञापन

 
आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) सागर इकाई में महेन्द्र कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सहायक रीडर वेदनारायण यादव उनके लंबित नामांतरण एवं अवैध कब्जा हटाने संबंधी प्रकरणों के निराकरण के लिए 50,000 रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। सत्यापन के दौरान रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई, जिसके बाद आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन


शुक्रवार को आवेदक की सूचना पर ईओडब्ल्यू सागर की टीम ने आरोपी वेदनारायण यादव को 50,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पंचसाक्षियों के समक्ष आरोपी के हाथ केमिकल से धुलवाने पर गुलाबी रंग हो गया, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया है कि आवेदक महेन्द्र कुमार की ग्राम झोलसी, तहसील मालथौन में कृषि भूमि है। इस भूमि से जुड़े नामांतरण और अवैध कब्जा हटाने संबंधी मामले करीब एक वर्ष से एसडीएम कार्यालय में लंबित थे। इसी के निपटारे के एवज में आरोपी ने रिश्वत मांगी थी।


ईओडब्ल्यू टीम की प्रभावी कार्रवाई
आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने में ईओडब्ल्यू सागर की टीम ने उप पुलिस अधीक्षक उमा नवल आर्य के निर्देशन में कार्रवाई को अंजाम दिया। इस सफलता के बाद भ्रष्टाचारियों के खिलाफ प्रशासन की सख्ती और बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed