फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Appe, which was carrying devotees for bathing in Narmada river, was hit by a truck

Sagar: नर्मदा नदी में स्नान कराने श्रद्धालुओं को ले जा रही अप्पे को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में दो की मौत

Mon, 08 Apr 2024 09:24 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 08 Apr 2024 09:24 AM IST
सार

MP News: सागर के देवरी कलां में सोमवती अमावस्या के सुबह तड़के करीब 4:30 बजे नेशनल हाईवे 44 राजोला चौराहे पर तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने अप्पे सवारी वाहन में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अप्पे पलट गया।

विज्ञापन
Appe, which was carrying devotees for bathing in Narmada river, was hit by a truck
श्रद्धालुओं को ले जा रही अप्पे को ट्रक ने मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल हाईवे 44 राजोला चौराहे पर तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने अप्पे सवारी वाहन में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में अप्पे में सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 15 अन्य लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया है। सभी घायल और मृतक सागर जिले के ग्राम ढावरी थाना बांदरी के निवासी हैं जो सोमवती अमावस्या को बरमान स्थित नर्मदा नदी में स्नान करने जा रहे थे।

विज्ञापन

शव को पीएम के लिए भेजा
हादसे की सूचना मिलने पर देवरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी शशिकांत सरयाम एवं थाना प्रभारी रोहित डोंगरे ने स्थल का जायजा लिया। एएसआई महेश दुबे ने बताया कि घटना में दो लोग मृत्यु हुए हैं, जिनके नाम विश्वनाथ यादव एवं अजब बाई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है एवं सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सागर रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed